फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Nepali servant reveald the thet incident, done by him in Saharanpur

यूपी: सहारनपुर में कपड़ा कारोबारी के घर चोरी में बड़ा खुलासा, मुठभेड़ में दबोचा नेपाली नौकर, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Wed, 13 Apr 2022 03:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Apr 2022 03:22 PM IST
सार

सहारनपुर में मंगलवार को कपड़ा कारोबारी के घर लाखों की चोरी का आरोपी नेपाली नौकर घटना के बाद से फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस को नौकर की तलाश में थी। सूचना मिली की नेपाली नौकर भागने की फिराक में था जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ मेें उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन
UP News: Nepali servant reveald the thet incident, done by him in Saharanpur
Saharanpur police - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में कपड़ा कारोबारी के घर चोरी का आरोपी नेपाली नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी। पुलिस को आरोपी की अंबाला रोड में दिखने की सूचना मिली। जिसके बाद घेराबंदी करते हुए पुलिस ने आरोपी पर फायरिंग शुरु की और मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


दरअसल मिशम कंपाउंड में रहने वाले कपड़ा कारोबारी दुर्गेश ग्रोवर के मकान में मंगलवार को लाखों की चोरी हुई थी। इसके बाद से ही घर का नेपाली नौकर फरार चल रहा था। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को सूचना मिली की आरोपी नेपाल भागने की फिराक में है जो कि लुधियाना से अंबाला रोड की तरफ दिखाई दिए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े वारदात: सहारनपुर में बाइक सवार बदमाशों ने इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर की हत्या, मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना पर सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक ने एसओजी टीम को साथ लिया और थाना प्रभारी सरसावा को घेराबंदी करने के लिए बताते हुए अंबाला रोड पहुंचे। अम्बाला रोड पर तीन बदमाश पैदल आते हुए दिखाई दिए। जैसे ही पुलिस की गाड़ी उन बदमाशों के पास पहुंची, उन्होंने पुलिस पार्टी के ऊपर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल होकर गिर पड़े तथा एक बदमाश गन्ने के खेत में छुप गया, जिसे पुलिस पार्टी द्वारा चारों तरफ से घेर कर गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ स्थल से दो तमंचे, भारी संख्या में खोखा व जिंदा कारतूस तथा एक बैग मिला है। बैग में कुछ रुपए व अन्य सामान मिला है, जो मिशन कंपाउंड में हुई चोरी की घटना से संबंधित है। घायल बदमाशों के नाम नयन बहादुर व गणेश है तथा गिरफ्तार बदमाश का नाम मोहन है। सभी नेपाल के निवासी हैं।  घटना में शामिल व अन्य बदमाशों से चोरी किए गए माल के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed