{"_id":"62569594fac69351cd6ae379","slug":"saharanpur-crime-news-bike-riding-miscreants-shot-dead-a-sixteen-years-old-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े वारदात: सहारनपुर में बाइक सवार बदमाशों ने इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर की हत्या, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े वारदात: सहारनपुर में बाइक सवार बदमाशों ने इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर की हत्या, मचा कोहराम
Wed, 13 Apr 2022 02:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 13 Apr 2022 02:49 PM IST
सार
सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारन क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्र की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान में दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर सरेआम बाइक सवार दो बदमाशों ने छात्र वंश (16) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रामपुर मनिहारान के मोहल्ला इकराम निवासी बिल्लू का पुत्र वंश (16) गोचर कृषि इंटर कॉलेज में हाई स्कूल का छात्र था। वंश बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे हाईवे पर स्थित मदर लैंड स्कूल के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार उसे गोली मारकर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: मजाक बना मौत की वजह: कहासुनी में मारे दो मुक्के, चली गई युवक की जान, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
विज्ञापन
गोली लगने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से कस्बे में दहशत व्याप्त हो गई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है आसपास लगे सीसीटीवी में भी हमलावरों को तलाश रही है।