{"_id":"60a202e12ffa4a2316066fcc","slug":"up-news-goods-cart-have-derailed-on-saharanpur-railway-station-and-officers-have-started-relief-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सहारनपुर में पटरी से उतरे मालगाड़ी के तीन डिब्बे, रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप, राहत कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सहारनपुर में पटरी से उतरे मालगाड़ी के तीन डिब्बे, रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप, राहत कार्य शुरू
Mon, 17 May 2021 11:15 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 17 May 2021 11:15 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में सोमवार तड़के रेल हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत-कार्य का शुरू किया। हादसे की वजह से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
सहारनपुर में मालगाड़ी पटरी से उतरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। सूचना मिलते ही अम्बाला डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
बताया गया कि सोमवार सुबह साढ़े चार बजे यह हादसा हुआ। अम्बाला डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह के अनुसार फूड रिलीफ स्पेशल मालगाड़ी हरियाणा के अम्बाला से बिहार जा रही थी। मालगाड़ी में राशन लदा हुआ था।
विज्ञापन
वहीं रेलवे कर्मचारियों की टीम बचाव एवं राहत कार्य में जुटी हुई है। इस हादसे के कारण सहारनपुर अम्बाला रेलमार्ग पर कई ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन