फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Four sisters have beaten up by many people in Deoband of Saharanpur city

दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट: फिर चार सगी बहनों को सड़क पर खींचकर पीटा, जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 11 Sep 2021 09:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Sep 2021 09:47 PM IST
सार

देवबंद में एक परिवार के लोगों ने अपने पड़ोस में एक घर में घुसकर चार सगी बहनों के साथ मारपीट की। इसके बाद चारों बहनों को घर से बाहर खींच लिया और खूब पिटाई की। इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
UP News: Four sisters have beaten up by many people in Deoband of Saharanpur city
देवबंद में चार सगी बहनों के साथ मारपीट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के देवबंद में मोहल्ला कोहला बस्ती में रंजिश को लेकर पड़ोसी परिवार ने एक घर में घुसकर चार सगी बहनों को मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं चारों बहनों को सड़क पर डालकर भी उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


चारों बहनों को खींचकर बाहर लाए और फिर मारपीट की
मोहल्ला कोहला बस्ती निवासी नौशाद और यामीन का घर आसपास है। दोनों परिवार दीया बत्ती बनाने का कार्य करते हैं। ग्राहकों को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश रहती है। आरोप है कि शनिवार की शाम इसी रंजिश के चलते एक पक्ष के लोग इकट्ठा होकर दूसरे पक्ष के घर में घुस गए और वहां मौजूद चार सगी बहनों सानिया, शिफा, सालेहा और सादकीन के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं आरोपी चारों बहनों को खींचकर बाहर ले आए और सड़क पर गिराकर उनके साथ मारपीट की गई। जिसमें वह घायल हो गईं। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने उन्हें बचाया। बाद में पिता नौशाद घायल बेटियों को लेकर कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने चारों बहनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में खोखले दावे और ताबड़तोड़ हत्याएं: कहीं भाजपा नेता तो कहीं राष्ट्रीय खिलाड़ी का मर्डर, देखें चार हत्याओं की दर्दनाक तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


नौशाद का आरोप है कि उक्त परिवार दबंग किस्म का है। इससे पहले भी वह उसके परिवार के साथ मारपीट कर चुके हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: हंसता हुआ चेहरा और हजारों सपने... पर दरिंदों ने उजाड़ दी दुनिया, मर्डर की दास्तां सुन उड़े हर किसी के होश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed