फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Fire in a factory in Saharanpur and eight people injured

सहारनपुर में आग की दो बड़ी घटनाएं: एक वृद्ध की जलकर मौत, दूसरे हादसे में आठ लोग झुलसे, तीन की हालत गंभीर

Sat, 15 Jan 2022 04:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Jan 2022 04:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में शनिवार को आग की दो बड़ी घटनाएं हो गईं। एक जगह आग लगने से वृद्ध की जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरे हादसे में दो सगे भाइयों समेत आठ लोग झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
UP News: Fire in a factory in Saharanpur and eight people injured
आग लगने से वृद्ध की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में शनिवार दोपहर बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा में स्थित पटाखा फैक्टरी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से दो सगे भाइयों सहित आठ मजदूर झुलस गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बनी है। वहीं पटाखों में लगी आग से हुए जोरदार धमाकों से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप की स्थिती बन गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसडीएम और सीओ बेहट के साथ ही मुख्य अग्नि शमन अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ बिहारीगढ़ मनोज चौधरी ने बताया कि आग से शक्ति पुत्र राकेश निवासी सगीला जनपद अलीगढ़, अंकित पुत्र भूरे सिंह निवासी नरोरा जनपद एटा, देवेंद्र एवं सलेंद्र पुत्रगण पूरण सिंह निवासी नगलावली एटा, राज पुत्र सतेंद्र निवासी सादवा हाथरस, इंद्रेश पुत्र जगदीश निवासी नगला एटा, जीतू पुत्र अमर सिंह निवासी नगला एटा, सुलेमान पुत्र करुमुद्दीन निवासी माडनी हाथरस जल गए हैं।

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश

एक वृ्द्ध की जलकर मौत

उधर, सहारनपुर के थाना मिर्जापुर के गांव सफीपुर में शनिवार दोपहर के समय एक पशुशाला में आग लग गई। आग लगने से वृद्ध की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने पहुंचकर आग पर बमुश्किल काबू पाया।

बताया गया कि गांव सफीपुर निवासी जीत सिंह (58) की गांव में ही पशुशाला है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अधिक ठंड होने के चलते वह अपनी पशुशाला में आग जलाकर सीख रहा था। इसी दौरान आग छप्पर तक पहुंच गई। 

यह भी पढ़ें: BJP candidate List : भाजपा ने मैदान में उतारे तीन नए चेहरे, इन सात नेताओं पर खेला बड़ा दांव

बताया गया कि वृद्ध से उठा नहीं गया और वहीं जलकर उसकी मौत हो गई। उधर, आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं पशुशाला में रखा भूसे का ढेर भी जलकर राख। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे पशुओं को आग से बचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed