फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: District Magistrate Akhilesh Singh has issued an order that the salary of officers and employees will be stopped if the corona vaccine is not administered in Saharanpur

यूपी: डीएम का सख्त फरमान, नहीं लगवाया कोरोना टीका तो रोका जाएगा अधिकारियों का वेतन

Wed, 10 Nov 2021 08:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Nov 2021 08:20 PM IST
सार

सहारनपुर में डीएम अखिलेश सिंह ने आदेश जारी किया है। डीएम का कहना है कि कोरोना टीका नहीं लगवाने पर अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन रोका जाएगा।

विज्ञापन
UP News: District Magistrate Akhilesh Singh has issued an order that the salary of officers and employees will be stopped if the corona vaccine is not administered in Saharanpur
मीटिंग में डीएम के साथ अन्य अधिकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि सभी पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाया जाए, जो चिकित्सक अस्पताल में रात को नहीं रुकते उनसे प्रभार ले लिया जाए। जिन सरकारी विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कोविड वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, उनका वेतन रोका जाएगा। सभी विभागाध्यक्ष एक सप्ताह के अंदर इसका प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। उन्होंने जिला पंचायत की खराब प्रगति एवं जिला पंचायत से संबंधित अधिकारी की अनुपस्थिति पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


बुधवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी ने लाभार्थीपरक सामाजिक योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित आच्छादित कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाए। यदि किसी योजना में धनाभाव है तो उसके लिए तत्काल शासन को पत्र भिजवाएं। जिन विभागों की योजनाओं की रैंकिंग डी अथवा सी श्रेणी है। वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोटेदारों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से भी आम जन को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि डाटा फीडिंग होने से पहले विभागाध्यक्ष एक बार स्वयं देख लें। स्वरोजगार से संबंधित ऋण वितरण की फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। जो फाइलें बैंक स्तर पर लंबित है या तो उन्हें सुस्पष्ट कारणों सहित अस्वीकार किया जाए या फिर संबंधित को ऋण स्वीकृत किया जाए। योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों को बिना किसी परेशानी के दिलाया जाए। जनपद के विकासखंडों में बनने वाले गोआश्रय स्थलों के निर्माण में तेजी लाई जाए और गोवंश को सर्दी से बचाने के सभी उपाय किए जाएं। 

यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें

वहीं इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, परियोजना निदेशक देवेंद्र प्रताप, उपायुक्त स्वत: रोजगार अरुण कुमार उपाध्याय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अमित कुमार आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed