फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: case registered against sunny Nagpal of partner Haji Iqbal in Saharanpur

सहारनपुर: खनन माफिया हाजी इकबाल के राजदार सनी नागपाल पर दो मामले दर्ज, लगा है बड़ा आरोप

Fri, 29 Apr 2022 09:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Apr 2022 09:44 PM IST
सार

खनन माफिया हाजी इकबाल के राजदार सनी नागपाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सनी नागपाल के खिलाफ दो मामले दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
UP News: case registered against sunny Nagpal of partner Haji Iqbal in Saharanpur
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में पुलिस के साथ अभद्रता करने और एक व्यक्ति से मारपीट करने वाले और पूर्व एमएलसी व खनन माफिया हाजी इकबाल के राजदार सनी नागपाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। थाना जनकपुरी में सनी नागपाल के खिलाफ एक व्यापारी ने दो मामले दर्ज कराए हैं। पहले मामले में धोखाधड़ी करके जमीन कब्जाने का आरोप लगाया गया है, जबकि दूसरे मामले में जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सनी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन


शिवविहार कॉलोनी निवासी नितिन अग्रवाल पुत्र स्व. सोहन अग्रवाल ने दर्ज कराए मामले में बताया कि उनकी आटो पार्ट्स की फैक्टरी है। उनकी एक जमीन जनता रोड पर है। इस भूमि के पास जाफरनवाज निवासी सनी नागपाल की भी भूमि पड़ी हुई है, जो सनी की सास के नाम है। नितिन का कहना है कि सनी नागपाल और उसके साथियों ने उसकी भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायत करने पर जब प्रशासन ने इसकी जांच कराई तो सनी द्वारा तैयार किए गए दस्तावेज फर्जी मिले हैं। 
विज्ञापन


आरोप है कि 24 मार्च को जब तहसीलदार ने जमीन की पैमाइश के लिए टीम भेजी तो सनी नागपाल मौके पर अपने साथी हर्ष नागपाल, सागर, अजय चांदना, जुनैद, इंतजार और 30 से अधिक अज्ञात लोगों के साथ मिलकर नितिन अग्रवाल पर जानलेवा हमला कर दिया और मारपीट की। तभी, नितिन अग्रवाल ने आरोपी के खिलाफ थाना जनकपुरी में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अलविदा जुमे की नमाज फिर जमकर हंगामा: एक घंटे तक लगते रहे 'अल्लाह हू अकबर' के नारे, व्यापारियों ने दहशत में बंद कीं दुकानें, तस्वीरें

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि नितिन की तहरीर पर यह मामला दर्ज कराया गया है, जबकि दूसरे मामले में सनी नागपाल, सागर नागपाल, अशोक सचदेवा, सुमित अरोड़ा, राजकुमार ठकराल के खिलाफ दर्ज किया गया है। इन पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके जमीन हड़पने के प्रयास का आरोप है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किए जा रहे हैं। 

हाजी इकबाल का राजदार है सनी
पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल एंड एसोसिएट की एसआईटी जांच कर रही है। जांच में सामने आया था कि सनी नागपाल हाजी इकबाल का राजदार है। उसके नाम हाजी इकबाल कृषि भूमि है। 

यह भी पढ़ें: टूटा गमों का पहाड़: परिवार के तीन लोगों की मौत, शादी के चंद घंटों बाद गई दूल्हे की जान तो कहीं डांस करते हुए मौत, भावुक हैं तस्वीरें

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया था कि फोन कॉल डिटेल खंगालने पर इनके कनेक्शन भी मिले हैं, जबकि मिशन कंपाउंड निवासी अजय चांदना के खातों में रुपयों का लेन-देन हुआ है। इस मामले की भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed