{"_id":"616937586761f477067875e9","slug":"up-news-case-registered-against-12-people-including-bsp-mlc-mahmood-ali-and-the-then-sdm-for-cheating-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बसपा एमएलसी और तत्कालीन एसडीएम सहित 12 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बसपा एमएलसी और तत्कालीन एसडीएम सहित 12 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Fri, 15 Oct 2021 01:40 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:40 PM IST
सार
सहारनपुर में बसपा एमएलसी और तत्कालीन एसडीएम समेत 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मामला रजिस्ट्रार कानूनगो दिनेश कुमार की ओर से दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
बसपा एमएलसी महमूद अली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में बेहट तहसील के तीन गांवों की 750 बीघा भूमि आवंटित पट्टों का कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैनामा कराने के मामले में बसपा एमएलसी (विधान परिषद का सदस्य) महमूद अली, पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का पुत्र जावेद, तत्कालीन एसडीएम सहित 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में बेहट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
यह रिपोर्ट रजिस्ट्रार कानूनगो दिनेश कुमार की ओर से दर्ज कराई गई है। आरोप है कि कूटरचना कर भूमि की श्रेणी परिवर्तन करने और उसका पट्टा आवंटित कर भूमि अब्दुल वहीद एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: वर्दी का नशा: सपना चौधरी के गाने पर दरोगा का डांस, फिर कनपटी पर पिस्तौल लगाकर महिला से दुष्कर्म, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
गत नौ सितंबर को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की न्यायालय ने इस भूमि के 115 पट्टों का आवंटन निरस्त किया था और बेहट तहसील प्रशासन को भूमि पर कब्जा लेने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ अब्दुल वहीद एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राजस्व परिषद से स्थगन आदेश लिया गया था।
यह भी पढ़ें: बिजनौर में बड़ा हादसा: तालाब में पलटी कार, चार युवकों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर