फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्दी का नशा: सपना चौधरी के गाने पर दरोगा का डांस, फिर कनपटी पर पिस्तौल लगाकर महिला से दुष्कर्म, निलंबित

Sat, 16 Oct 2021 05:02 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Oct 2021 05:02 AM IST
विज्ञापन
Meerut sexual abuse case: A daroga danced with the lady on the song of Sapna Choudhary and see photos
महिला के साथ डांस करता दरोगा। - फोटो : amar ujala

मेरठ के हस्तिनापुर थाने में तैनात दरोगा अरुण कुमार पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। गुरुवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची महिला ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि दरोगा उसके साथ तीन साल से दुष्कर्म कर रहा है। दरोगा उसकी मासूम बेटी को गन प्वाइंट पर ले लेता था और कभी अश्लील वीडियो वायरल करने की तो कभी गोली मारने की धमकी देता था। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी देहात को सौंप दी है। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। 



ब्रह्मपुरी थाने की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने एसएसपी दफ्तर पर बताया कि तीन साल पहले उसकी सहेली की स्कूटी चोरी हो गई थी। तब दोनों सहेलियों ने माधवपुरम पुलिस चौकी में शिकायत की थी। उस समय वहां चौकी इंचार्ज अरुण कुमार थे। दरोगा ने उनका नंबर ले लिया और बातचीत करनी शुरू दी। जांच के बहाने ही दरोगा 15 अगस्त 2018 को उनके घर पहुंचा। आरोप है कि दरोगा ने महिला की मासूम बच्ची की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। दरोगा अरुण हस्तिनापुर की भद्रकाली पुलिस चौकी पर तैनात है। छह दिसंबर 2020 को दरोगा ने फोन कर उसको हस्तिनापुर आने को कहा। महिला ने अपनी सहेली के यहां गंगानगर में होने की बात कह दी।

Meerut sexual abuse case: A daroga danced with the lady on the song of Sapna Choudhary and see photos
डांस करता दरोगा। - फोटो : amar ujala

आरोप है कि अरुण ने धमकी देते हुए जबरन इंचौली थाने के मसूरी में बुलाया और गाड़ी से भद्रकाली पुलिस चौकी पर ले गया। वहां दूसरे दरोगा ने अरुण को धमकाया। इसके बाद अरुण महिला को हस्तिनापुर जंगल में ले गया और गाड़ी में दुष्कर्म किया। दरोगा उसके पति को चरस और गांजा बेचने के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता था। महिला ने कहा कि दरोगा के जुल्म से परेशान हो चुकी हूं।

Meerut sexual abuse case: A daroga danced with the lady on the song of Sapna Choudhary and see photos
दरोगा अरुण कुमार - फोटो : amar ujala

महिला के साथ वर्दी में डांस कर रहा दरोगा अरुण
हरियाणावी डांसर सपना चौधरी के गाने पर महिला के साथ वर्दी में दरोगा अरुण डांस करता दिखाई दे रहा है। महिला के शिकायती पत्र के बाद डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। एसपी देहात ने इसकी भी जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut sexual abuse case: A daroga danced with the lady on the song of Sapna Choudhary and see photos
महिला के साथ डांस करता दरोगा। - फोटो : amar ujala

एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक, दरोगा अरुण कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का एक वीडियो मिला है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दरोगा वर्दी में महिला के साथ डांस कर रहे हैं। वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना बताया गया है। वर्दी में दरोगा के साथ एक दूसरा दरोगा भी है, जो सादे कपड़ों है। दुष्कर्म के साथ एसपी देहात ने वीडियो की भी गंभीरता से जांच करने की बात कही। यह वीडियो कहां का है, पुलिस टीम इसकी जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Meerut sexual abuse case: A daroga danced with the lady on the song of Sapna Choudhary and see photos
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala

दरोगा पर दर्ज होगा मुकदमा : एसएसपी
इस मामले में संज्ञान लिया गया है। इससे संबंधित एक मुकदमा पूर्व में भी कुछ मीडिया कर्मियों के खिलाफ दर्ज है, जिसमें चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हो चुकी है। अब महिला ने दरोगा अरुण पर गंभीर आरोप लगाए हैं, इसमें भी मुकदमा दर्ज होगा। पूर्व मुकदमे की भी जांच होगी। एसपी देहात को जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट के बाद दरोगा पर कार्रवाई होगी। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed