फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: Four youth have died in car accident in Bijnor city

बिजनौर में बड़ा हादसा: तालाब में पलटी कार, चार युवकों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर

Fri, 15 Oct 2021 09:23 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Oct 2021 09:23 AM IST
सार

बिजनौर जिले में गुरुवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
UP News: Four youth have died in car accident in Bijnor city
बिजनौर में दर्दनाक हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के कोतवाली देहात क्षेत्र में शादी समारोह से लौटते समय युवकों की कार तालाब में पलट गई और बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार में सवार कुछ युवक नशे की हालत में थे। ये सभी युवक बरात में शामिल होने आए थे। वहीं लौटते समय रास्ता भटक गए। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक बेहद गंभीर हालत में है। मृतकों में दो ग्राम रोशनपुर प्रताप और एक तकीपुर का रहने वाला है। वहीं एक युवक चंदक थाना मंडावर का रहने वाला है।
विज्ञापन


जानिए पूरा अपडेट
थाना क्षेत्र कोतवाली देहात के गांव अलीपुर मान उर्फ खेड़ा में बरात में आए युवकों की कार तालाब में पलट जाने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का बिजनौर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां

चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर से बरात थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अलीपुर मान उर्फ खेड़ा में रामगोपाल के यहां आई थी। बरात में ग्राम तकीपुर और रोशनपुर प्रताप के भी कई युवक आए थे। वे गुरुवार रात करीब 11 बजे वैगनआर कार से कोतवाली देहात के लिए निकले। वहीं रास्ता भटक जाने के कारण उनकी कार तालाब में पलट गई। बताया गया कि दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज

बता दें कि अक्षय (20 वर्ष) पुत्र जय सिंह निवासी चंदक थाना मंडावर, विशाल (21 वर्ष) पुत्र पप्पू, रजत (20 वर्ष) पुत्र भगीरथ निवासी ग्राम रोशनपुर प्रताप, प्रताप (22 वर्ष) पुत्र रणधीर निवासी तकीपुर थाना कोतवाली देहात की मौत हो गई, जबकि गाड़ी चला रहा दीपक (21 वर्ष) पुत्र भूपेंद्र निवासी हीरा खेमपुर थाना कोतवाली देहात गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed