{"_id":"620ba1c554aa6a7f3d72e59b","slug":"up-news-accident-between-car-and-tractor-trolley-in-saharanpur-and-one-doctor-killed-two-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की जबरदस्त भिड़ंत, चिकित्सक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की जबरदस्त भिड़ंत, चिकित्सक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Tue, 15 Feb 2022 06:21 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 15 Feb 2022 06:21 PM IST
सार
सहारनपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक चिकित्सक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
सहारनपुर में हादसा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही एक चिकित्सक की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
ऐसे हुआ हादसा
राज्जुपुर गांव निवासी डॉ. विकास क्षेत्र के गांव में पिछले 12 सालों से क्लीनिक चलाते थे। सोमवार को वह ऊंचा गांव निवासी साथी चंद्रपाल व गांव निवासी संजीव को साथ लेकर कार द्वारा किसी काम से सहारनपुर गए थे। वे सोमवार देर रात वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे स्थित साखन नहर के समीप पहुंचे तो सामने से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : सहारनपुर में भिड़े सपा-भाजपा के समर्थक, पुलिस ने लाठियां फटकार कर दौड़ाया, एक घायल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
उधर, राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने डॉ. विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : गजब का उत्साह, कहीं गोद में जाकर तो कहीं 100 साल की महिला ने डाला वोट, देखें तस्वीरें
वहीं, जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। पुलिस का कहना है कि यदि कोई तहरीर मिलती तो कार्रवाई की जाती।