{"_id":"6102dd718ebc3e5836253e24","slug":"up-news-a-youth-has-murdered-by-knife-in-village-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: युवक की चाकू घोंपकर हत्या, सामने आई वारदात के पीछे ये बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: युवक की चाकू घोंपकर हत्या, सामने आई वारदात के पीछे ये बड़ी वजह
Fri, 30 Jul 2021 01:28 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:28 AM IST
सार
पुरानी रंजिश के चलते युवक को चाकू घोंपा। वहीं अस्पताल ले जाते वक्त युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में पुरानी रंजिश में चाकू से प्रहार करके युवक की हत्या कर दी गई। युवक के पेट और सिर पर चाकू से प्रहार किए गए। पीड़ित पक्ष में घटना को लेकर गम और गुस्से का माहौल है।
विज्ञापन
गांव शेखपुरा कदीम निवासी साजिद (24वर्षीय) पुत्र इमरान कार चालक था। पड़ोस में ही रहने वाले इकराम आदि से साजिद के परिवार का तीन साल पूर्व भी विवाद हुआ था। वह विवाद घर के बाहर कार खड़ी करने को लेकर था। आरोप है कि उसी रंजिश को लेकर गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे साजिद जब बाहर से घर लौट रहा था तो रास्ते में आरोपी पक्ष के कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। पिटाई करने के अलावा उस पर चाकू से प्रहार किए। पेट और सिर में चाकू लगने से साजिद लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गांव के ही राशिद ने साजिद को उठाया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचने के साथ ही परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में चिकित्सक ने साजिद को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और गांव के लोग भी एकत्र हो गए। वारदात की सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने भी वहां आकर जानकारी ली। सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि साजिद के परिजनों की तरफ से तहरीर दी जा रही है, रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
निपट गया था पुराना विवाद, पर खत्म नहीं हुई रंजिश
जिला अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने यह भी बताया कि तीन साल पूर्व दोनों पक्षों में हुआ विवाद बाद में निपट गया था, लेकिन आरोपी इकराम रंजिश नहीं भूला था और साजिद के परिवार से उसके दिमाग में रंजिश बनी हुई थी। यह भी बताया कि गुरुवार को जब साजिद पर हमला किया गया, उससे पहले आरोपी इकराम बाहर से नशा करके आया था और रास्ते में भी कुछ युवकों से झगड़ा किया था।