सहारनपुर जिले में ससुराल में पत्नी को लेने आए नितिन ने शुक्रवार रात को ही सास पायल और पत्नी रितिका की हत्या करने की साजिश रच ली थी। दोनों को सोते समय जिंदा जलाकर मारने के लिए उसने अपनी बाइक से रात में ही पेट्रोल निकाल कर बोतल को फ्रिज में रख दिया था।
UP: पत्नि-सास को जिंदा जलाने की पहले से थी साजिश, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने उगला सच, अफसर भी हैरान
नितिन ने जैसे ही सास के बिस्तर में आग लगाई तो उसके हाथ से बोतल गिर गई, जिससे पेट्रोल बिखर गया और उसने आग पकड़ ली। नितिन के भी हाथ और पैर झुलस गए। इसी बीच रितिका जाग गई। उसने कमरे में आग लगी देख और सामने नितिन को खड़ा देख कर हाथ जोड़ कर जिंदगी की भीख मांगी, मगर नितिन ने नहीं सुनी और कमरे से भाग गया। सास जिंदा जल कर मर गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई।
जनकपुरी थाने में पुलिस हिरासत में नितिन ने कहा कि मुझे ऐसा करने पर कोई भी पश्चाताप नहीं है। मैने जो किया सही किया। घटना की जानकारी मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर अनेक साक्ष्य जुटाए है। टीम ने जले हुए सामान और पेंट्रोल की बोतल आदि को सील कर जांच की लिए एकत्र किया है।
रितिका को भागने पर दो बार जेल जा चुका नितिन
नितिन राज मिस्त्री है। यहां सहारनपुर में काम करते समय उसका परिचय करीब तीन साल पहले पायल से हुआ था। घर आने जाने पर उसका पायल की बड़ी बेटी रितिका से प्रेम-प्रसंग हो गया। वह 14 फरवरी 2020 को रितिका को लेकर फरार हो गया था। उसकी मां ने उसके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद वह फिर से 24 फरवरी 2021 को रितिका को लेकर भाग गया था और शादी कर ली थी। तब सदर बाजार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
फरवरी 2022 को दोनों ने फिर से कोर्ट मैरिज की और नितिन अपने घर गोहरनी में रितिका को लेकर रहने लगा। कुछ दिन बाद उसकी सास ने रितिका को अपने साथ बुला लिया था। नितिन के भाई हंसु की मौत होने पर फिर रितिका गोहरनी गांव गई थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही फिर से उसकी मां उसे लेकर सहारनपुर आ गई थी, तभी से वह मायके में अपनी मां के पास रह रही थी।
यह भी पढ़ें: गंगा मेला: भैंसा-बोगी पर नहीं रहेगी रोक, परंपरागत तरीके से जाएंगे श्रद्धालु, मंत्री ने अधिकारियों को लिखा पत्र