फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी-सास को जिंदा जलाया: दर्दनाक वारदात से हिल गए अफसर, मौके का हाल देख कांप उठे लोग, देखें तस्वीरें

Sat, 29 Oct 2022 09:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Oct 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: A young man has alive burnt his wife and mother-in-law and see photos
सहारनपुर में पत्नी और सास को जिंदा जलाया। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में जनता रोड स्थित कृष्णाधाम कॉलोनी में एक युवक ने सोते समय अपनी सास और पत्नी के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर उन्हें जिंदा जला दिया। सास की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी जिला अस्पताल में जिंदगी के लिए मौत से संघर्ष कर रही है। पत्नी को नहीं भेजने पर युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। 



पुलिस ने हत्यारोपी नितिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के भाई की ओर से जनकपुरी थाने पर आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया है।

Saharanpur: A young man has alive burnt his wife and mother-in-law and see photos
Saharanpur news - फोटो : Amar ujala

शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव गोहरनी निवासी नितिन पुत्र मुनेश ने यहां जनता रोड कृष्णा धाम कॉलोनी निवासी पायल उर्फ ज्ञानदेयी उर्फ उमा (45) की बेटी रितिका (18) के साथ प्रेम विवाह किया था। कई माह से रितिका मायके में अपनी मां के पास सहारनपुर में रह रही थी। राज मिस्त्री नितिन उसे लेने के लिए 15 अक्तूबर को यहां आया था, लेकिन उसकी सास ने उसकी पत्नी को नहीं भेजा। तभी से वह यहीं रह रहा था। 

Saharanpur: A young man has alive burnt his wife and mother-in-law and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

वहीं शुक्रवार को नितिन की मां और भाई भी यहां आए और उसकी सास पायल से रितिका को भेजने के लिए कहा, जिस पर सास पायल ने इंकार कर दिया और कहा कि तीन नवंबर के बाद रितिका जाएगी। नितिन की मां और भाई शाम को वापस शामली चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur: A young man has alive burnt his wife and mother-in-law and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पुलिस के अनुसार मां और भाई को भी इंकार किए जाने से क्षुब्ध नितिन ने सास और पत्नी की हत्या की योजना बनाई। शनिवार सुबह करीब पांच बजे कमरे में सोते समय नितिन ने दोनों के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इस दौरान उसके हाथ भी झुलस गए। पूरे कमरे में आग लग गई। उसकी सास पायल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी रितिका गंभीर रूप से झुलस गई। 

विज्ञापन
Saharanpur: A young man has alive burnt his wife and mother-in-law and see photos
पत्नी और सास को जिंदा जलाया। - फोटो : amar ujala

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रितिका को अस्पताल में भर्ती कराया। नायब तहसीलदार मोनिका चौहान ने उसके बयान दर्ज किए। पुलिस ने हत्यारोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रितिका के भाई प्रीतम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed