{"_id":"60deb85d8ebc3ee2201d948a","slug":"up-news-a-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-in-shyamnagar-colony-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में मिली लाश, सुसाइड नोट से खुलेगा मौत का असली राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में मिली लाश, सुसाइड नोट से खुलेगा मौत का असली राज
Fri, 02 Jul 2021 12:25 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:25 PM IST
सार
एक महिला ने पारिवारिक कलह की वजह से खौफनाक कदम उठा लिया। कमरे में महिला की लाश के पास से सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
सहारनपुर में महिला की मौत के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के कोतवाली मंडी क्षेत्र की श्यामनगर कॉलोनी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता ने पारिवारिक कलह की वजह से यह कदम उठाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। जेठ के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
बताया गया कि 38 वर्षीय नेहा अरोड़ा पत्नी अंशुल अरोड़ा ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाई है। वहीं पड़ोसियों की सूचना पर थाना मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
दो बच्चों के साथ घर में थीं महिला
नेहा के ससुर की देहरादून में तीन दिन पूर्व मौत हो गई थी, जिस कारण अंशुल अरोड़ा देहरादून में था। घर पर महिला अपनी 15 वर्ष की बेटी और 11 वर्ष के बेटे साथ थीं।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
सुबह सात बजे जब नेहा अरोड़ा ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। वहीं घर में कोई न होने के कारण बच्चों ने पड़ोसियों को बताया कि मम्मी दरवाजा नहीं खोल रही है। इसके बाद पड़ोसियों ने बमुश्किल दरवाजा खोला तो विवाहिता फांसी पर लटकी हुई थी।