फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: A daroga beat up an elderly person and threatened to shoot in Saharanpur

यूपी: दरोगा ने भगवाधारी को मारा थप्पड़, फिर गोली मारने की धमकी देकर पीटा, तेजी से वायरल हो रहा पिटाई का वीडियो

Sat, 27 Nov 2021 10:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Nov 2021 10:42 PM IST
सार

सहारनपुर जिले में एक दरोगा ने भगवाधारी की पिटाई करते हुए गोली मारने की धमकी दी। वहीं दरोगा द्वारा पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एसएसपी ने एसपी देहात को मामले की जांच सौंपी है।  

विज्ञापन
UP News: A daroga beat up an elderly person and threatened to shoot in Saharanpur
भगवाधारी की पिटाई करता दरोगा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में नकुड़ के मोहल्ला चौधरियान में पड़ोसियों के बीच सीवर लाइन के गड्ढे को लेकर चल रहे विवाद में मौके पर गए दो दरोगा ने भगवाधारी बुजुर्ग के साथ जमकर गाली-गलौज की। इसके बाद एक दरोगा ने बुजुर्ग को थप्पड़ मारने के साथ ही उसकी पिटाई कर दी। किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

विज्ञापन


मोहल्ला चौधरियान में पड़ोसियों के बीच विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर महिला के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली नकुड़ में तहरीर दी। पता लगने पर शनिवार को दो दरोगा मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने दूसरे पक्ष के बुजुर्ग के साथ जमकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एक दरोगा ने बुजुर्ग को गोली मारने की धमकी देने के साथ ही कई थप्पड़ मार दिए। इसी बीच दूसरे दरोगा ने बीच-बचाव कराया और मौके पर लोग एकत्र हो गए। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने अपने घर की छत से पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना ली। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिस बुजुर्ग को पुलिसकर्मियों ने पीटा है, वह भगवा कपड़े पहने हुए था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने का वीडियो उनको मिल गया है। मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी गई है। जांच के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - आकाश तोमर, एसएसपी

यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed