फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Illegal arms factory busted in Saharanpur and 56 accused arrested in 24 hours by police

चुनावी माहौल: अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़, 24 घंटे में 56 आरोपी दबोचे, भारी मात्रा में असलहा बरामद

Sat, 29 Apr 2023 10:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Apr 2023 10:42 PM IST
सार

चुनावी माहौल में फिर एक अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस 24 घंटे में 56 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। अब तक पकड़े गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
UP: Illegal arms factory busted in Saharanpur and 56 accused arrested in 24 hours by police
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में देहात कोतवाली पुलिस ने गांव बिजोपुरा में सिंचाई विभाग के खंडहर गेस्ट हाउस में छापा मारकर अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने 10 बने और 25 अधबने तमंचे, तीन बंदूक और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए। आरोपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब में हथियार बेचते थे।

विज्ञापन


24 घंटे में 56 आरोपी गिरफ्तार
जिला बदर, मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाने के बाद पुलिस ने 24 घंटे विशेष अभियान चलाकर 56 आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि एक सूचना पर देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज चाहल ने टीम के साथ गांव बिजोपुरा में नहर के पास सिंचाई विभाग के खंडहर गेस्ट हाउस में छापा मारकर अवैध हथियारों की फैक्टरी पकड़ी। मौके से अहसान उर्फ घोड़ा निवासी एकता कॉलोनी थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार किया, जबकि इसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 10 बने और 25 अधबने तमंचे, तीन बंदूक, एक पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस, हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। शुक्रवार को थाना सरसावा पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्टरी पकड़ी थी। आरोपी चुनाव के लिए हथियार तैयार कर बेच रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पहले मुर्गे की बलि, फिर हेड कांस्टेबल को मार डाला, तांत्रिक ने उगला खौफनाक सच

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पकड़े गए आरोपी
इसी तरह कोतवाली नगर में तीन, कोतवाली मंडी में चार, थाना कुतुबशेर में सात, कोतवाली सदर बाजार में दो, थाना जनकपुरी में चार, थाना फतेहपुर में चार, थाना गागलहेड़ी, चिलकाना, कोतवाली देवबंद, थाना नागल, बड़गांव, तीतरो, रामपुर मनिहारान में एक-एक, मिर्जापुर में दो, बिहारीगढ़ में दो, नकुड़ में तीन, सरसावा में चार, गंगोह दो, नानौता में दो आरोपी तमंचे व कारतूस के साथ पकड़े गए। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि विशेष अभियान में 56 आरोपी गिरफ्तार किए। 113 अवैध शस्त्र व 92 कारतूस बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें: बाबा की जुबानी पूरी कहानी: सिपाही कराना चाहता था तंत्र से पत्नी की हत्या, मैंने इसलिए किया उसका सिर धड़ से अलग

शामली और मुजफ्फरनगर में भी तैयार कर चुके हथियार
पूर्व में चुनाव के दौरान आरोपियों ने मुजफ्फरनगर और शामली में भी हथियारों की फैक्टरी संचालित की। आरोपी अहसान पर गैंगस्टर भी लगी है। इस पर जानलेवा हमले सहित अवैध हथियारों के साथ पकड़े जाने के 13 मामले दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में भी पकड़ा गया है। अब तीनों आरोपी सहारनपुर में अवैध हथियार बनाने का कार्य कर रहे थे। इनमें फरार एक आरोप भूरा शामली का रहने वाला है, जबकि दूसरे के बारे में पुलिस पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed