Lok Sabha Election 2024: यूपी की इस सीट के लिए खरीदे गए पांच नामांकन पत्र, 19 अप्रैल को होगा मतदान
Lok Sabha Election 2024 : यूपी की इस सीट के लिए पहले दिन पांच नामांकन पत्र खरीदे गए। अभी किसी भी राजनीतिक दल के प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा है। इस सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन पांच निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। राजनीतिक दल के किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं लिया है। पहले दिन कोई भी नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया है। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है।
लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पहले दिन पांच लोगों ने नामांकन पत्र लिए हैं। इन सभी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र लिए हैं। सहारनपुर लोकसभा सीट पर अभी तक बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर अन्य किसी राजनीतिक दल ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
माना जा रहा है कि राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ही नामांकन पत्र लेने और जमा कराने में तेजी आएगी। बुधवार को नामांकन पत्र लेने वालों में अजय त्यागी, शबनम कुरैशी, केशोराम गुप्ता, राशिद अली खान और मोहम्मद इनाम शामिल हैं।
नामांकन पत्र सुबह दस से अपराह्न तीन बजे तक लिया और जमा किया जा सकता है। निर्वाचन आयोग ने सामान्य वर्ग के प्रत्याशी के लिए 25 हजार रुपये और अनुसूचित जाति, जनजाति के प्रत्याशी के लिए साढे 12 हजार रुपये जमानत राशि रखी है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं उप जिलाधिकारी सदर युवराज सिंह ने बताया कि पहले दिन पांच नामांकन पत्र लिए गए हैं और किसी ने भी नामांकन पत्र जमा नहीं कराया है।
यह भी पढ़ें: दुस्साहसिक: मेरठ के कलीना में व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास, जंगल में बंधक बनाया, फिर लगा दी आग, हालत गंभीर
एसएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही कलक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन कक्ष, ईवीएम गारद और ट्रेजरी गारद का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलक्ट्रेट के दोनों प्रवेश द्वार पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मैटल डिटेक्टर से जांच करने के बाद ही कलक्ट्रेट में अंदर आने दिया गया।
यह भी पढ़ें: UP: गन्ने के सियासी रस की कौन लेगा मिठास, क्या लोस चुनाव में बड़ा प्रभाव डालेगा ये मुद्दा? पढ़ें खास रिपोर्ट