दुस्साहसिक: मेरठ के कलीना में व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास, जंगल में बंधक बनाया, फिर लगा दी आग, हालत गंभीर
मेरठ के सरूरपुर थानाक्षेत्र में बुधवार को एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। हालांकि मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरूरपुर थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह कालीना गांव के जंगल में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक व्यक्ति को पहले जंगल में बंधक बनाया गया और आग लगाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। हालांकि ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस के जरिए गंभीर हालत में झुलसे व्यक्ति को पुलिस ने मेरठ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया गया है कि आग लगा हुआ व्यक्ति जली हुई हालत में पास के गांव रजापुर से कालीना के गांव में जंगल की ओर दौड़ता हुआ जान बचाने के लिए भागा, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। बाद उसे एक खेत में जली हुई हालत में पड़ा हुआ देखा गया।
यह भी पढ़ें: मेरठ में बिजली घर पर डाका: डेढ दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, डेढ़ करोड रुपये का सामान लूटा
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बुरी तरह से झुलसे व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि गंभीर हालत में झुलसे व्यक्ति के सही ढंग से नहीं बोल पाने के कारण नाम पता मालूम नहीं चल सका है।
पुलिस ने बताया कि जिस जगह घटना हुई है, वह गांव के एक चिकित्सक का खेत है। जहां उसे बंधक बनाकर जलाया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं जिंदा व्यक्ति को आग लगाकर जलाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।