{"_id":"61b6f9f09d2ebb00397d5977","slug":"up-farmer-dies-due-to-electrocution-while-went-to-give-water-to-the-field-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : सहारनपुर में खेत में पानी देने गए किसान की करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : सहारनपुर में खेत में पानी देने गए किसान की करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 13 Dec 2021 01:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:14 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार सुबह खेत में पानी लगाने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बड़गांव थानाक्षेत्र में खेतों में पानी लगाने गये किसान की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है। इस संबंध में पुलिस ने अक्समात मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार खुदाबख्शपुर माजरा निवासी मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे पंकज (32) पुत्र राज पाल सिंह अपने घर से खेतों में पानी देने लिए कहकर गया था। टयूबवैल के स्टार्टर का बटन दबाते समय उसकी बिजली का करंट लगने से मौके पर ही मौत गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर: मिहिर भोज के बोर्ड को लेकर विवाद तेज, भड़काऊ भाषण देने पर गुर्जर समाज के दो नेताओं पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
आसपास के खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीण पहुंचे तो पंकज को अचेत अवस्था में टयूबवैल के पास पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद उसे उठाकर कस्बें के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना के बाद बड़गांव थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
सोमवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्यवाही कर मृतक का पंचनामा भरते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए जिला मोर्चरी भिजवाया है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक उम्मेद सिंह ने बताया कि इस संबंध में अक्समात मौत होने की कार्रवाई की गई है और शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से ही मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है।