फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Elections 2022 : Daughter of Pakistan Shamim Parveen casts her vote in Saharanpur after 25 years of marriage

UP Elections 2022 : शादी के 25 साल बाद पहला मौका, पाकिस्तान की बेटी ने डाला वोट, कही ये बड़ी बात

Mon, 14 Feb 2022 06:27 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 14 Feb 2022 06:27 PM IST
सार

शादी के 25 साल बाद पाकिस्तान की बेटी ने हिंदुस्तान के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मत का प्रयोग किया। पढ़िए वोट डालने के बाद शमीम परवीन ने क्या कहा है।

विज्ञापन
UP Elections 2022 : Daughter of Pakistan Shamim Parveen casts her vote in Saharanpur after 25 years of marriage
सहारनपुर में पाकिस्तान की बेटी शमीम परवीन ने किया मतदान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरहद पार से बहू बनकर आई शमीम परवीन ने हिंदुस्तान के लोकतंत्र को मजबूत करने में भूमिका निभाई है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की बेटी ने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान शमीम ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उसे बेहद खुशी है कि उसने राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाई और विकास व शिक्षा के मुद्दे पर वोट दिया। 

विज्ञापन


सोमवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पाकिस्तान की बेटी शमीम परवीन ने भारत की बहू का फर्ज निभाते हुए हिंदुस्तान के लोकतंत्र में पहली बार अपनी आहुति डाली। जिसको लेकर वह बेहद खुश भी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : सहारनपुर में भिड़े सपा-भाजपा के समर्थक, पुलिस ने लाठियां फटकार कर दौड़ाया, एक घायल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


शमीम परवीन का कहना है कि शादी के 25 साल बाद उन्हें पहली बार मताधिकार का हक मिला है। भारतीय नागरिकता मिली तो वह बेहद खुश हुईं और अब प्रथम बार वोट डाला तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। 

यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : गजब का उत्साह, कहीं गोद में जाकर तो कहीं 100 साल की महिला ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

शमीम परवीन का कहना था कि वह बहुत खुश हैं कि उन्होंने अपना पहला वोट लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए दिया है। शमीम परवीन की शादी मोहल्ला किला निवासी असलम खान के साथ हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed