फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Elections 2022 : BJP candidate Kunwar Brijesh Singh threatened BLO for a voting slip in Saharanpur

UP Elections 2022 Phase 2: ...जब बीएलओ पर भड़के भाजपा प्रत्याशी कुंवर बृजेश सिंह, पढ़िए क्या है पूरा माजरा

Mon, 14 Feb 2022 11:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 14 Feb 2022 11:33 PM IST
सार

सहारनपुर में भी सोमवार को विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। वहीं देवबंद में मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी कुंवर बृजेश सिंह बीएलओ पर भड़क गए। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है। 

विज्ञापन
UP Elections 2022 : BJP candidate Kunwar Brijesh Singh threatened BLO for a voting slip in Saharanpur
UP election 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के देवबंद में घर-घर जाकर वोटर पर्ची नहीं बांटने पर विधायक व देवबंद सीट से भाजपा प्रत्याशी कुंवर बृजेश सिंह बीएलओ पर भड़क गए। जवाब मांगा कि आखिर पर्ची क्यों नहीं बांटी गई। उन्होंने बीएलओ को कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


सोमवार को देवीकुंड स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वोटिंग के दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोन कर प्रत्याशी कुंवर बृजेश सिंह को बताया कि बीएलओ द्वारा वोटर पर्ची नहीं बांटी गई। जिस वजह से मतदाताओं को परेशान होना पड़ रहा है। जिसके कुछ देर बाद कुंवर बृजेश मतदान स्थल पर पहुंचे और भड़क उठे। बोले मिस्टर बीएलओ जवाब दो कि पर्ची क्यों नहीं बांटी गईं। आखिर क्या वजह रही। बेचारा बीएलओ आधे-अधूरे जवाब देता रहा। जिस पर कुंवर बृजेश ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वह मतदाताओं को पर्ची बनाकर दें। वहीं, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिन बीएलओ ने पर्ची नहीं बांटी उनके विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : सहारनपुर में भिड़े सपा-भाजपा के समर्थक, पुलिस ने लाठियां फटकार कर दौड़ाया, एक घायल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार नहीं पहचान पत्र दिखाओ
चुनाव आयोग की ओर से वोट डालने के लिए 12 आईडी (जिनसे पहचान साबित होती हो) मान्य की थी। जिसमें आधार कार्ड भी शामिल था। लेकिन मतदान केंद्रों पर वोट डलवा रहे पीठासीन अधिकारियों को इस संबंध में पता ही नहीं था। उन्होंने वोट डालने के लिए पहचान पत्र को जरूरी बताया, जिसके चलते मतदाताओं को लंबी दूरी तय कर घरों से पहचान पत्र लाने को मजबूर होना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : गजब का उत्साह, कहीं गोद में जाकर तो कहीं 100 साल की महिला ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed