{"_id":"6202887df76eaf06ac38282f","slug":"up-election-2022-up-election-2022-saharanpur-police-has-arrested-a-accused-after-busted-an-illegal-arms-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों की फैक्टरी का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, मौके से असलहा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों की फैक्टरी का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, मौके से असलहा बरामद
Tue, 08 Feb 2022 08:43 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 08 Feb 2022 08:43 PM IST
सार
सहारनपुर पुलिस ने मंगलवार को अवैध हथियारों की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं भारी मात्रा में असलहा बरामद किया गया।
विज्ञापन
सहारनपुर में अवैध हथियारों की फैक्टरी पकड़ी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद में कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने न्यू आवास-विकास में छापा मारकर अवैध हथियारों की फैक्टरी पकड़ी है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी दीवार कूदकर फरार हो गया। भारी संख्या में कारतूस, तमंचे और बंदूक बरामद हुई।
विज्ञापन
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि एक सूचना पर कोतवाली सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस व सर्विलांस टीम ने न्यू आवास-विकास स्थित खाली पड़े मकान में संचालित हो रही अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी है। मौके से शाहिद पुत्र अशफाक निवासी मेन बाजार कस्बा व थाना किठौर जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया, जबकि इसका साथी शकील निवासी गांव खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ दीवार कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से पांच बंदूक, 15 तमंचे, एक रिवाल्वर, नौ कारतूस, 21 लोहे की नाल, पांच पीतल की रॉड सहित अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
जेल जा चुका है एक आरोपी
पकड़े गए शाहिद का आपराधिक इतिहास है। 2008 में वह दिल्ली के थाना करावल नगर क्षेत्र से लड़की से दुष्कर्म के मामले भी पकड़ा जा चुका है। इसके बाद नॉर्थ दिल्ली के सिविल लाइन थाने में वाहन चोरी के आरोप में पकड़ा गया। इसके अलावा मेरठ के विभिन्न थानों में आरोपी के खिलाफ चोरी, लूट, मारपीट, रंगदारी व डकैती के मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, असदुद्दीन ओवैसी और अनुराग ठाकुर समेत आज मेरठ में प्रचार करेंगे दिग्गज नेता
चुनाव पूर्व सक्रिय अवैध हथियारों के सप्लायर
चुनाव से पूर्व अवैध हथियार बनाने और सप्लाई करने वाले सक्रिय हैं। एक माह में पुलिस नौ हथियारों की फैक्टरी पकड़ चुकी है। अब तक 440 तमंचे, 70 बंदूक और 200 से अधिक कारतूस व हथियार बनाने के उपकरण बरामद हो चुके हैं। ऐसे में इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि शरारती तत्व बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी के चलते अवैध हथियार सप्लाई कर सहारनपुर सहित आसपास के इलाकों में भी बेचे जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव : मानदेय रुका तो यूपी के इस जिले में ऑपरेटर ने रोक दिया पूरे गांव का पानी, 15 दिन से बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण