UP Election 2022: प्रधानमंत्री मोदी बोले, मां शाकंभरी देवी के आशीर्वाद से कर रहा हूं चुनावी शंखनाद, जनता से वर्चुअल की ये खास बातें
पीएम मोदी ने सोमवार को वर्चुअल कार्यक्रम में जनता से बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं मां शाकंभरी देवी के आशीर्वाद से आज चुनावी शंखनाद कर रहा हूं। पढ़िए उन्होंने जनता से और क्या-क्या खास बातें कीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक वर्चुअल कार्यक्रम में यूपी की जनता से बात की। इस दौरान उन्होंने जनता से कहा मैं मां शाकंभरी देवी के आशीर्वाद से आज चुनावी शंखनाद कर रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि सोने वालों को अब सपने आते हैं, लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता की सेवा में दिन-रात जगते हैं। पूर्व की सरकार में प्रदेश जब दंगों में जल रहा था तो सपा उत्सव मना रही थी। इस बार चुनाव में एक तरफ भ्रष्टाचारियों और दंगाइयों का गिरोह है तो दूसरी तरफ सर्व समाज का विकास करने वाली भाजपा है।
सोमवार को जनचौपाल संवाद कार्यक्रम के तहत जिलों के 28 मंडलों में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से विचार रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में पांच वर्ष में सहारनपुर जनपद में 221 आवास दिए गए, जबकि योगी सरकार ने 18 हजार से अधिक आवास गरीबों को दिए गए। पहले पश्चिमी यूपी में जब मैं आया था तो कहा था कि विकास में कोई कसर नही छोड़ेंगे। योगी सरकार ने पूरी ईमानदारी और निष्ठा से विकास कर वायदा पूर किया। पहले दंगाइयों का बोलबाला था, यहां का व्यापारी लुटता था, मां-बेटियां घर से निकलती हुई घबराती थी। सपा सरकार द्वारा माफिया को संरक्षण था। गरीब, वंचित, दलित, और पिछड़ों के घरों पर कब्जा करना ही उनका समाजवाद था। आए दिन पलायन की खबरें आती थीं। योगी सरकार ने प्रदेश को दंगों से मुक्त कराया। चुनाव में अब दोबारा गुंडागर्दी करने वाले अवसर की तलाश में है कि किसी प्रकार सत्ता में आकर पुराने दिन वापस लाएं। उनके बयानों से पता चलता है कि वो बदला लेने की ठाने बैठे हैं। पिछला इतिहास और कारनामे इस बात के सबूत हैं, लेकिन जनता उनकी सच्चाई को अच्छी तरह जानती है। पीएम ने बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील की।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : शाह के मुजफ्फरनगर दौरे पर टिकी विपक्ष की नजरें, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर उठाया ये मुद्दा
जंगलराज को किया खत्म : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीब, नौजवान, दलित और किसान के लिए काम किया है। 2017 के पहले जंगलराज था। सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर थी, मुजफ्फरनगर दंगे का दंश झेला गया और सुरक्षा की स्थिति इतनी बदतर थी कि बेटियां डर कर रहती थीं। आज सभी के मन में सुरक्षा का माहौल है।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : शाह के मुजफ्फरनगर दौरे पर टिकी विपक्ष की नजरें, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर उठाया ये मुद्दा
हमने दिया मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि हमने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मां शाकंभरी और अलीगढ़ में विश्वविद्यालय की स्थापना की है। पश्चिमी यूपी में हाईवे का जाल बिछाया है।