{"_id":"61dec99d4210b00a8b45a273","slug":"up-election-2022-congress-mla-masood-akhtar-has-join-to-samajwadi-party-and-mla-naresh-saini-join-to-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी उठापठक तेज: कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, विधायक मसूद अख्तर साइकिल पर सवार, नरेश सैनी ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी उठापठक तेज: कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, विधायक मसूद अख्तर साइकिल पर सवार, नरेश सैनी ने थामा भाजपा का दामन
Wed, 12 Jan 2022 05:59 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 12 Jan 2022 05:59 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में सियासी उठापठक तेज हो गई है। आज कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर समाजवादी की साइकिल पर सवार हो गए, वहीं विधायक नरेश सैनी ने भाजपा ज्वॉइन कर ली है।
विज्ञापन
सपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर देहात सीट से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर भी कांग्रेस का दामन छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे इमरान मसूद के तीन दिन पहले सपा में शामिल होने की घोषणा के साथ ही माना जा रहा था कि देहात से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर भी सपा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार को लखनऊ में इमरान मसूद के साथ मसूद अख्तर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
विज्ञापन
उधर, बेहट सीट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी आज ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। टिकटों को लेकर लगातार हो रही उठापटक और पार्टियां बदलने से जनपद की विधानसभा सीटों पर चुनावी समीकरण बदल जाएंगे।
यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश