{"_id":"63f375fa9982ec14870c911d","slug":"up-education-department-issues-notice-in-darul-uloom-students-who-cut-beards-will-be-expelled-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दारुल उलूम का फरमान, दाढ़ी कटवाने वाले छात्रों का होगा निष्कासन, शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दारुल उलूम का फरमान, दाढ़ी कटवाने वाले छात्रों का होगा निष्कासन, शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस चस्पा
Mon, 20 Feb 2023 07:01 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 20 Feb 2023 07:01 PM IST
सार
Deoband News : दारुल उलूम का नया फरमान जारी हुआ है। कहा गया कि दाढ़ी कटवाने वाले छात्रों का निष्कासन किया जाएगा। वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद
- फोटो : डेमो
विस्तार
इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम देवबंद ने अपने छात्रों को दाढ़ी कटवाने पर सख्त सजा के प्रावधान की जानकारी नोटिस चस्पा कर दी है। प्रबंधतंत्र ने नोटिस में साफ कहा है कि यदि कोई छात्र दाढ़ी कटवाता है तो उसके विरुद्ध सीधे निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में इसी इल्जाम में चार छात्रों पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी प्रबंधतंत्र की ओर से नोटिस में दी गई है।
विज्ञापन
सोमवार को दारुल उलूम के शिक्षा विभाग के प्रभारी मौलाना हुसैन अहमद हरिद्वारी की ओर से चस्पा नोटिस में छात्रों को अनुशासन में रहने के लिए नसीहत की गई है। विशेषकर दाढ़ी कटवाने वाले छात्रों को सख्त चेतावनी दी है। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि यदि कोई पुराना छात्र दाढ़ी काटता है तो उसके विरुद्ध सीधे निष्कासन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: गांव में दहशत: हो गया ब्रेकअप... टुडे आईएम वेरी सेड और हो गई वारदात, जल्द खुलेगा प्रेमी युगल की मौत का राज
विज्ञापन
बताया गया कि दाढ़ी कटवाकर संस्था में प्रवेश के लिए आने वाले किसी भी छात्र को दाखिला नहीं दिया जाएगा। दाढ़ी काटने के मामले पर प्रबंधतंत्र ने अपने सख्त रुख से भी छात्रों को रूबरू कराया।
यह भी पढ़ें: प्रेमी युगल की मौत का मामला: तीन दिन पहले खरीदा था तमंचा, खून से सना मिला कमरा, मोबाइल में थे आपत्तिजनक फोटो
बताया गया कि करीब 15 दिन पूर्व दाढ़ी काटने पर चार छात्रों का निष्कासन किया गया था। चारों छात्रों ने माफीनामा भी दिया। लेकिन शिक्षा विभाग ने उसे स्वीकार नहीं किया।