{"_id":"69e219e890002efe95084b1e","slug":"up-delhi-doon-expressway-became-a-boon-people-were-commuting-from-saharanpur-to-dehradun-2026-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे बना वरदान, सहारनपुर से देहरादून अप-डाउन कर रहे लोग, जाम से भी मिला छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे बना वरदान, सहारनपुर से देहरादून अप-डाउन कर रहे लोग, जाम से भी मिला छुटकारा
Fri, 17 Apr 2026 05:00 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 17 Apr 2026 05:00 PM IST
सार
Saharanpur News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे सहारनपुर के लोगों के लिए भी वरदान बन गया है। अब पढ़ाई और नौकरी के लिए देहरादून जाने में पहले की अपेक्षा बहुत कम समय लग रहा है। लोग नौकरी करते हुए भी अपने परिवार के साथ रह सकते हैं, इससे उनमें खुशी है।
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से देहरादून को जोड़ने वाला नया एक्सप्रेसवे लोगों के लिए राहत की सौगात लेकर आया है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद अब नौकरी और पढ़ाई के लिए देहरादून में रहने की मजबूरी काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे शुरू होने से सबसे बड़ी राहत मोहंड के जाम से मिली है। बेहट और मुजफ्फराबाद से देहरादून का सफर तय करने वाले को भी खासी राहत मिली है। सफर में लगने वाला समय घटकर मात्र एक से सवा घंटे का रह गया है। पहले देहरादून या सहारनपुर की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए मोहंड का जाम सबसे बड़ी परेशानी होता था। घंटों तक लोग जाम में फंसे रहते थे। न फोन का नेटवर्क मिलता था और न ही कोई वैकल्पिक रास्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब एक्सप्रेसवे ने जाम की समस्या को समाप्त कर दिया है। एक्सप्रेसवे के चलते लोगों का खर्च भी कम हुआ है। पहले देहरादून में रहने और खाने पर करीब 15 हजार रुपये तक खर्च हो जाता था लेकिन अब लोग घर से ही रोजाना देहरादून आना-जाना कर रहे हैं। इससे आर्थिक बोझ भी घटा है। साथ ही परिवार के साथ रहने का सुकून भी मिल रहा है।
ये बोले लोग
- अब सफर पहले के मुकाबले काफी आसान और तेज हो गया है। मोहंड के जाम से छुटकारा मिलना सबसे बड़ी राहत है।
- कार्तिक रोहिला, मुजफ्फराबाद
- पहले घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता था लेकिन अब एक्सप्रेसवे के कारण समय की काफी बचत हो रही है और यात्रा भी आरामदायक हो गई है।
- मोनू पंडित, हकीकत नगर
- पहले देहरादून में रहना मजबूरी थी लेकिन अब रोजाना घर से आना-जाना संभव हो गया है। इससे खर्च भी कम हुआ है और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल रहा है।
- सागर धीमान, मुजफ्फराबाद
- एक्सप्रेसवे बनने से जिंदगी आसान हो गई है। अब न जाम की चिंता है और न नेटवर्क की समस्या, सफर पूरी तरह सुगम हो गया है।
- ऋतिक सैनी, मुजफ्फराबाद