फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Crime: One Gokash has injured and arrested police encounter in Saharanpur

सहारनपुर में मुठभेड़: गोली लगने से 25 हजार का इनामी गोकश घायल, दूसरा चकमा देकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 01 Sep 2023 11:34 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Sep 2023 11:34 AM IST
सार

Saharanpur Crime News : सहारनपुर में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोकश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन
UP Crime: One Gokash has injured and arrested police encounter in Saharanpur
गोकश गोली लगने से घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में फतेहपुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी गोकश को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से गोकश घायल हो गया है। हालांकि इस दौरान उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष फतेहपुर प्रमोद रावल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने जयसिंघा मोड पर चेकिंग अभियान चलाया तो बाइक सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा उन्हें रुकने का इशारा किया जाने पर उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया और भागने लगे। वहीं, पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश फतेहपुर थाने के गांव गंदेवड़ा निवासी वजीर पुत्र नजीर गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर उसका एक साथी फरार हो गया।

विज्ञापन

पकड़ा गया बदमाश रामपुर मनिहारान थाने से गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी था। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, दो खोखे और बाइक बरामद की है।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, PCSJ में पश्चिमी यूपी के युवाओं का जलवा

मुठभेड़ के बाद सीओ सदर और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर फतेहपुर थाने में करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके फरार साथी की तलाश में ताबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: आखिरबार बहन ने मनाया रक्षा बंधन: सड़क पर दौड़ाता रहा बस, रोकने के लिए चिल्लाती रही महिला; अंत में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed