{"_id":"61f81b9b65800b7b30439ae2","slug":"up-crime-news-three-man-have-sexual-assault-attack-on-a-woman-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक वारदात: 45 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल, आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक वारदात: 45 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल, आरोपियों को भेजा जेल
Mon, 31 Jan 2022 10:55 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:55 PM IST
सार
सहारनपुर शहर में एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां एक वृद्ध सहित तीन लोगों ने महिला के साथ साहूमिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दुष्कर्म की वीडियो वायरल कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। खेत में लकड़ियां बीनने गई महिला के साथ गांव के ही एक वृद्ध सहित तीन लोगों ने चाकू से आतंकित कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया गया। घटना के दस दिन बाद आरोपियों द्वारा वीडियो वायरल करने पर पीड़िता थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आनन-फानन आरोपियों को उनके घर से पकड़कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
फतेहपुर थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर ने बताया कि रविवार की देर शाम पास के एक गांव निवासी 45 वर्षीय महिला थाने पहुंची। महिला ने तहरीर देकर बताया कि 21 जनवरी की दोपहर वह खेत में लकड़ी बीनने गई थी, इसी दौरान गांव के ही बनारसी (62), रविकांत और विनोद ने उसे चाकू से आतंकित करते हुए खेत में खड़ी फसल के अंदर खींच लिया। जहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने पुलिस या किसी को घटना के बारे में बताया तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : शाह के मुजफ्फरनगर दौरे पर टिकी विपक्ष की नजरें, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर उठाया ये मुद्दा
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता घर आ गई। रविवार को आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया, जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को उनके घर से धर दबोचा। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: बढ़ रहीं जयंत की मुश्किलें, बागपत-मेरठ के बाद शामली में नया मामला, जाति विशेष को लेकर वीडियो वायरल