फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Up Crime news:saint murdered with an axe in Saharanpur, dead body burnt in hut, accused arrested

सहारनपुर: साधू की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, झोपड़ी में आग लगाकर शव जलाया, आरोपी गिरफ्तार 

Sat, 12 Mar 2022 12:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Mar 2022 12:40 PM IST
सार

सहारनपुर में शुक्रवार देर रात एक साधु की मामूली कहासुनी के बाद कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को झोपड़ी में ही जला दिया। पुलिस ने आरोपी साथी साधु को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Up Crime news:saint murdered with an axe in Saharanpur, dead body burnt in hut, accused arrested
saharanpur crime news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना मिर्जापुर क्षेत्र के बादशाहीबाग में एक साधू की दूसरे साधू ने कुल्हाड़ी से काटकर कर हत्या करने के बाद झोपड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने हत्यारोपी साधू को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। 

विज्ञापन


बादशाहीबाग में श्मशान घाट के पास एक साधू करीब दो साल से कुटिया झोपड़ी बनाकर रहा था। दो दिन पहले उसका एक परिचित साधू उससे मिलने के लिए कुटिया पर आया। शुक्रवार की रात प्रवेश गिरि नाम का यह साधू स्थानीय पुलिस चौकी पर पहुंचा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:   बिजनौर : 11 दिन से लापता चल रहे दंपती की हत्या, घर में ही दबे मिले शव, महिला ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया, कि बाइक सवार 6-7 बदमाशों ने श्मशान घाट के पास कुटिया में रहे साधू की हत्या कर झोपड़ी में आग लगा दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और अधजले शव को कब्जे में लेकर साधू को हिरासत में ले लिया। सीओ और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सीओ बेहट रामकरण सिंह ने बताया, कि हिरासत में लिया गया साधू रात नशे में धुत्त था। अब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। हत्यारोपी प्रवेश गिरि गांव कलवाड़ थाना छप्पर जनपद यमुनानगर का रहने वाला है। दो दिन पहले ही वह मृतक साधू के पास कुटिया पर आया था। रात में दोनों ने शराब पी।

शराब पीते समय इनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर मृतक ने प्रवेश गिरि पर डंडे से हमला कर दिया। गुस्से में आकर प्रवेश गिरि साधू पर पास में रखी कुल्हाड़ी से साधूपर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हत्या के बाद प्रवेश कुटिया में आग लगाकर चौकी पर पहुंच गया। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से कुछ दूरी से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। शिव ने बताया कि मृतक साधू हिमाचल प्रदेश का निवासी बताया गया है जिसका नाम और पता ग्रामीणों को भी मालूम नहीं है। पुलिस उसके नाम और पते की जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed