फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Crime News: Father sexually assaulted his daughter in a village of Saharanpur district

पिता बना हैवान: अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, मुंह खोलने पर दी थी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 16 Apr 2022 08:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Apr 2022 08:02 PM IST
सार

पिता-पुत्री के रिश्ते को तार-तार करने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। हैवान बने पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। यही नहीं मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
UP Crime News: Father sexually assaulted his daughter in a village of Saharanpur district
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

सहारनपुर जनपद के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में पिता द्वारा नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पता लगने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने पीड़िता के बयान कराए हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उसके एक पुत्र और एक 15 वर्षीय पुत्री है। इसके बाद दूसरी पत्नी से भी दो पुत्रियां पैदा हुईं। दो दिन पहले इस आरोपी ने अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ घर में दुष्कर्म किया। किसी को बताए जाने पर आरोपी ने पुत्री को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगी के बुलडोजर से बड़ी कार्रवाई: सहारनपुर में भूमाफिया की 15 करोड़ की संपत्ति जब्त, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो पीड़िता बेटी कुछ नहीं बोली, लेकिन बाद में किसी तरह उसने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पता लगते ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: मुठभेड़ की तस्वीरें: लाडले बेटे को देख छलक उठीं पिता की आंखें, नौ दिन पहले हुआ था जकी का अपहरण, घर में लौटीं ईद जैसी खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed