{"_id":"601ceba28ebc3e26ba164188","slug":"up-crime-news-a-old-man-have-murdered-in-a-village-of-saharanpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: खून से लथपथ मिला बुजुर्ग का शव, धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: खून से लथपथ मिला बुजुर्ग का शव, धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 05 Feb 2021 12:26 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
मृतक व्यक्ति का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के बेहट कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक वारदात हो गई। यहां गांव के ही एक प्लाट में बुजुर्ग का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी युवती, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भेजा साथ
विज्ञापन
गांव खिड़का भटकव्वा निवासी फैयाज (60 वर्ष) का खून से लथपथ शव गांव में ही एक प्लाट में पड़ा मिला। मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान बताए जा रहे हैं। परिजनों ने धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
बता दें कि गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना दी गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से मामले की जानकारी। पुलिस के अनुसार शव की हालत देख यही आशंका जताई जा रही है कि फैयाज की रंजिश के चलते हत्या की गई। फैयाज के सिर और चेहरे पर प्रहार किए गए, जिससे हत्यारों ने मृतक की पहचान मिटाने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: मेरठ: आकाश के परिवार का दर्द, परिजन बोले- आरोपियों को क्यों दी छूट, पुलिस के खिलाफ गुस्सा बरकरार
बेहट कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या क्यों हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/