सहारनपुर में मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोली लगने से घायल, गैंग का सरगना है कुर्बान, दूसरा बदमाश चकमा देकर फरार
Saharanpur News : मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विस्तार
सहारनपर जनपद के नानौता में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस कर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वहीं, पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते फरार हो गया।
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार के किए गए बदमाश के पास से पुलिस ने लूटी हुई बाइक, दो तमंचे, तीन कारतूस व एक खोखा बरामद किए। घायल हुए बदमाश पर मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर के थानों में लूट व अन्य अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश के लिए क्षेत्र में कांबिंग की है।
बता दें कि शनिवार सुबह करीब 7:18 बजे थाना पुलिस द्वारा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित ग्राम खुड़ाना मोड़ पर संदिग्ध लोगों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी रामपुर मनिहारान की ओर से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार पुलिस को चकमा देकर भागने लगे, जिस पर पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया।
यह भी पढ़ें: Video : AIMIM के पार्षदों पर लात-घूंसों की बारिश, भाजपा नेता बोले- राष्ट्रगीत का अपमान करेंगे तो पिटेंगे
वहीं, कुछ दूर जाकर उनकी बाइक स्लिप हो गई और दोनों बदमाश नीचे गिर गए, नीचे गिरते ही बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंकने शुरू कर दिए, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस द्वारा क्षेत्र में कांबिंग की जा रही है।
बताया गया कि पकड़े गए बदमाश कुर्बान पर मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली व सहारनपुर के थानों में लूट, गुंडा अधिनियम आदि के मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला रिपोर्ट: घूंघट की आड़ में नशे का बड़ा खेल, पश्चिमी यूपी की 120 महिलाएं चिन्हित
थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रसैन सैनी ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान कुर्बान पुत्र इंतजार निवासी ग्राम हिंड थाना थानाभवन जिला शामली के रूप में हुई है। कुर्बान गैंग का सरगना है, जिस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इमान भी घोषित कर रखा है।