फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Women are doing illegal drug selling under the guise of veil, police have identified 120 accused

अमर उजाला रिपोर्ट: घूंघट की आड़ में नशे का बड़ा खेल, पश्चिमी यूपी की 120 महिलाएं चिन्हित

Sat, 27 May 2023 02:21 AM IST
कपिल kapil विनीत तोमर, अमर उजाला, मेरठ
विनीत तोमर, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 May 2023 02:21 AM IST
सार

अमर उजाला रिपोर्ट : महिलाएं घुंघट की आड़ में नशे का बड़ा खेल कर रही हैं। पुलिस ने पश्चिमी यूपी की 120 महिलाएं चिन्हित की हैं। आपको भी चौंका देगी ये रिपोर्ट-

विज्ञापन
UP: Women are doing illegal drug selling under the guise of veil, police have identified 120 accused
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी में नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। नशे के धंधे में न केवल पुरुष शामिल हैं, बल्कि महिलाएं भी घुंघट की आड़ में यह धंधा कर रही हैं। एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स) ने पश्चिमी यूपी के सात जिलों मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, बिजनौर और बुलंदशहर में करीब 120 महिलाओं को चिन्हित किया है, जो ऐसे धंधे में शामिल हैं। इनके परिवार के सदस्य ही इन्हें नशे की दलदल में लेकर आए हैं।

विज्ञापन


इसकी वजह यह है कि वह खुद पुलिस के निशाने पर आ जाते हैं, जबकि महिलाओं के साथ ऐसा कम होता है। एएनटीएफ की टीम इस पर पिछले कुछ दिनों से काम कर रही थी। स्थानीय पुलिस की मदद से इन महिलाओं की पहचान की गई। खास बात यह है कि जिन महिलाओं की सूची तैयार की गई है, उसमें 30 साल से लेकर करीब 65 साल की महिलाएं भी शामिल हैं। अब इन पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


सात जिलों में उतरी 15 सदस्यीय टीम
एएनटीएफ की 15 सदस्यीय टीम को भी सात जिलों में उतारा गया है। टीम के दो-दो सदस्य हर जिले में काम कर रहे हैं। वह पता करेंगे कि जो-जो बड़े नशा तस्कर है वह फिलहाल कितने सक्रिय हैं। दरअसल, मुख्यालय की तरफ से ऐसे तस्करों पर नजर रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यदि कोई भी नशा तस्कर सक्रिय मिलता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर संपत्ति कुर्क की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी ताकि वह भविष्य में इस धंधे की ओर न जा सके। प्रदेश सरकार का मकसद है कि हर हाल में नशा तस्करी पर अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम को लेकर बवाल, जमकर मारपीट, ओवैसी के पार्षद बिना शपथ लिए निकले

सीमा से सटे जिलों पर नजर
जांच में यह भी सामने आया है कि सीमा से सटे जिलों में नशा तस्करी का धंधा अधिक बढ़ रहा है। मेरठ, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर को छोड़ दें तो बिजनौर, सहारनपुर उत्तराखंड सीमा से सटे हैं, जबकि शामली और बागपत हरियाणा और दिल्ली की सीमा से लगे हैं। पड़ोसी राज्यों से ही नशीले पदार्थ की तस्करी की जा रही है। हालांकि स्थानीय पुलिस की तरफ से भी प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब एएनटीएफ की टीम भी अपने स्तर पर सीमा से सटे जिलों में नजर रखेगी।

यह भी पढ़ें: UP: कुख्यात बदन सिंह पर पांच लाख का इनाम, पासपोर्ट होगा निरस्त, रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की भी तैयारी

नशे के धंधे में लगे लोगों का रिकॉर्ड जुटाया गया है, जिसमें सामने आया है कि करीब 120 से अधिक महिलाएं भी इस धंधे में है। जो पहले भी इस तरह के मामलों में पकड़ी जा चुकी हैं। प्रयास किया जा रहा है कि नशा तस्करी पर हर हाल में लगाम लगाई जाए। इसके लिए 15 सदस्यीय टीम को भी सात जिलों में उतारा गया है। - राजेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक एएनटीएफ मेरठ-सहारनपुर जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed