फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: BJP leaders thrash AIMIM councilors during mayor swearing in ceremony and see video

Video : AIMIM के पार्षदों पर लात-घूंसों की बारिश, भाजपा नेता बोले- राष्ट्रगीत का अपमान करेंगे तो पिटेंगे

Fri, 26 May 2023 11:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 May 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Meerut: BJP leaders thrash AIMIM councilors during mayor swearing in ceremony and see video
आपस में भिड़े पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में गहमागहमी के बीच महापौर-पार्षदों के शपथ समारोह में वंदे मातरम गायन के समय एआईएमआईएम के नेता और उनके पार्षद को कुर्सी पर बैठकर मोबाइल चलाते रहे। यह देखकर भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता भड़क गए। भाजपा की महिला पार्षद कविता राही ने वीडियो बना लिया। 

विज्ञापन

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एआईएमआईएम के नेताओं पर हमला कर दिया। शपथ समारोह चलता रहा और मारपीट भी होती रही।

Meerut: BJP leaders thrash AIMIM councilors during mayor swearing in ceremony and see video
आपस में भिड़े पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

भाजपाइयों ने एआईएमआईएम के पार्षदों पर राष्ट्रगीत का अपमान करने का आरोप लगाया और देशद्रोह का मुकदमा कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: BJP leaders thrash AIMIM councilors during mayor swearing in ceremony and see video
आपस में भिड़े पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

समारोह में महापौर हरिकांत अहलूवालिया को कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. द्वारा शपथ दिलाने से पहले वंदे मातरम शुरू कराया गया। आरोप है कि वंदे मातरम के दौरान एआईएमआईएम के नेता और उनके पार्षद कुर्सी पर बैठे रहे। 

विज्ञापन

Meerut: BJP leaders thrash AIMIM councilors during mayor swearing in ceremony and see video
पुलिस से बहस करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

कोई मोबाइल पर बात करने लगा तो कोई व्हाट्सएप देखता रहा था, जबकि अन्य जनप्रतिनिधि और लोग राष्ट्रगीत गा रहे थे। एआईएमआईएम के नेताओं और उनके पार्षदों को कुर्सी पर बैठे हुए देखकर महिला पार्षद कविता राही ने सबसे पहले नाराजगी जताई। 

Meerut: BJP leaders thrash AIMIM councilors during mayor swearing in ceremony and see video
आपस में भिड़े पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

महिला पार्षद कविता राही ने इसको राष्ट्रगीत का अपमान करना बताया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एएमआईएमआई के पार्षदों को पीटा। बाद में डीएम सहित अन्य अफसरों ने मोर्चा संभालकर मामला शांत किया।

Meerut: BJP leaders thrash AIMIM councilors during mayor swearing in ceremony and see video
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

लगाए नारे... राष्ट्रगीत का अपमान करेंगे तो पिटेंगे
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत या राष्ट्रगान का अपमान करेंगे तो पिटेंगे। यह देशद्रोही जैसा काम कर रहे है।

Meerut: BJP leaders thrash AIMIM councilors during mayor swearing in ceremony and see video
आपस में भिड़े पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रगीत के समय भी गलत मानसिकता वाले लोग कुर्सी पर बैठे मोबाइल पर बात या फिर व्हाट्सएप-फेसबुक चला रहे थे। उनके साथ मारपीट गलत नहीं हुई। इतना कहकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने समारोह में वंदे मातरम के नारे लगाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed