फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Crime: A youth was killed with an iron rod in Gangoh of Saharanpur district

UP: जान ले बैठा मामूली विवाद, सिर में मारी लोहे की रॉड, मोबिन की हत्या से परिवार में मचा कोहराम

Sat, 17 Jun 2023 09:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Jun 2023 09:59 PM IST
सार

Saharanpur News : मामूली विवाद के बाद लोहे की रॉड से एक युवक के सिर पर हमला कर दिया गया। घायल युवक की अस्पताल जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। युवक की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
UP Crime: A youth was killed with an iron rod in Gangoh of Saharanpur district
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में गंगोह क्षेत्र के गांव कुंडा कलां में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा एक पक्ष ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


रविवार देर शाम कुंडा कलां निवासी मोबिन पुत्र महबूब का गांव के ही कुछ लोगों के साथ मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने ट्रैक्टर स्टार्ट करने वाली हत्थी से मोबिन के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे 22 वर्षीय मोबिन जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उद्यमी का मर्डर: फैक्टरी में खून से लथपथ मिली लाश, पिता को देख सहम गया बेटा, खुलासे के लिए लगाईं तीन टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मोबिन को आनन-फानन गंगोह सीएचसी में लाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया गया कि पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: High profile case: बदनाम करने की धमकी देकर यौन शोषण करते थे अधिवक्ता, दो BJP नेता भी आरोपी

कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि कुंडा कलां में विवाद होने की सूचना मिली थी, जहां पर एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसकी रास्ते में मौत हो गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed