{"_id":"5ec016778ebc3e906c6ef372","slug":"up-board-copies-will-be-evaluated-from-may-19-saharanpur-news-mrt4820595109","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 19 मई से होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 19 मई से होगा
विज्ञापन

सहारनपुर। यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 19 मई से पुन: शुरू हो रहा है। मूल्यांकन शुरू कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जनपद में करीब 70 फीसदी कॉपियां मूल्यांकन के लिए बच रहीं हैं।
जिले में मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें एसएएम इंटर कॉलेज, जीआईसी नेहरू मार्केट, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज और जेवी जैन इंटर कॉलेज शामिल हैं। करीब दो लाख कॉपियां मूल्यांकन के लिए आई थीं, जिनमें से करीब 30 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन निपटा लिया गया था, मगर लॉकडाउन के चलते मूल्यांकन रोकना पड़ा। मूल्यांकन को पुन: शुरू करने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने बताया कि 19 मई से मूल्यांकन हर हाल में शुरू होगा। मूल्यांकन केंद्रों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। परीक्षकों के लिए मास्क, सैनिटाइजर और अन्य सुविधाएं रहेंगी। बाहरी लोगों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।