न कांपे हाथ न दहला कलेजा : चंद मिनटों में उतारा मौत के घाट, जानें- आखिर क्यों छीन ली बड़े भाई की जिंदगी
Murder in Saharanpur : सहारनपुर में एक युवक ने अपने बड़े भाई को ही मौत के घाट उतार दिया। वहीं, बड़े भाई का कत्ल करते वक्त आरोपी छोटे भाई के हाथ भी नहीं कांपे।
विस्तार
सहारनपुर में बड़गांव क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा खुर्द में शराब पीने के बाद हुई कहासुनी में छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर डंडा मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के बड़े भाई बिजेंद्र ने छोटे भाई के खिलाफ केस दर्ज किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा खुर्द में अनिल शराब पीकर अपने घर आया था। घर पर उसका बड़ा भाई रविंद्र (40) पुत्र रामरतन भी बैठ कर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच गाली-गलौज हो गई। विवाद बढ़ने पर छोटे भाई ने घर में रखे डंडे से बड़े भाई रविंद्र के सिर पर वार कर दिया। रविंद्र लहूलुहान होकर गिर गया। परिजनों ने घायल को देवबंद अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविंद्र चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था।
गाली देने पर आ गया था गुस्सा
पुलिस हिरासत में अनिल को भाई की हत्या का पछतावा था। उसने बताया कि उसका इरादा भाई के कत्ल का नहीं था। वह भी नशे में था और भाई भी शराब पी रहा था। भाई ने उसे बिना बात गाली दी तो उसे गुस्से में आकर उसके सिर पर डंडा मार दिया। वह उसे मारना नहीं चाहता था। सब कुछ नशे की हालत में हुआ है।
यह भी पढ़ें: सपा का बड़ा दांव: ...जब गदगद हुए अखिलेश, लोकसभा में काम आएगा ये वादा, खूब हुई पुष्प वर्षा, तस्वीरें हैं खास
दोनों भाइयों के बीच शराब पीने के दौरान कहासुनी में यह वारदात हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। - अशोक कुमार सिसौदिया, सीओ देवबंद
यह भी पढ़ें: कैफे में अश्लीलता की हदें पार: अंदर का नजारा देख भौचक्का रह गए अफसर, इस हालत में मिले युवक-युवती, तस्वीरें