दर्दनाक: अचानक भर-भराकर गिरा जीना, खाना बना रही महिला की मलबे में दबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
Saharanpur News : एक मकान का जीना अचानक भर-भराकर गिर गया। वहीं, जीने के नीचे खाना बना रही महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विस्तार
सहारनपुर में बेहट क्षेत्र के तिवड़ा जुनारदार गांव में चूल्हे पर खाना बना रही एक महिला के ऊपर जीना गिर गया। मलबे का अधिक भार गर्दन पर गिरने से महिला की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर लेखपाल और बेहट पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।
हादसा गुरुवार शाम करीब सवा सात बजे हुआ। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव तिवड़ा जुनारदार निवासी विक्रम की पत्नी रेखा (45) जीने के नीचे चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक जीना भर-भराकर रेखा के ऊपर गिर गया। मलबे का अधिक भार गर्दन पर गिरने से रेखा की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: रुला देंगी तस्वीरें: नौ चिताएं जलती देख रो पड़ा पूरा गांव, घरों के चूल्हे पड़े ठंडे, सदमे में परिजन
हादसे की सूचना मिलने पर हलका लेखपाल सुमित पंवार व बेहट पुलिस तिवड़ा जुनारदार पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। शुक्रवार की सुबह एसडीएम दीपक कुमार मृतक महिला के घर पहुंचे और हादसे पर दु:ख जताते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि मृतक महिला के परिवार को दैवीय आपदा के अंतर्गत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंट को लेकर सामने आया बड़ा सच, पाकिस्तान में बैठकर कर रहा ये हरकत, SP बोले- आरोपी जल्द होंगे अरेस्ट