फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुला देंगी तस्वीरें: नौ चिताएं जलती देख रो पड़ा पूरा गांव, घरों के चूल्हे पड़े ठंडे, सदमे में परिजन

Thu, 24 Aug 2023 08:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 24 Aug 2023 08:31 PM IST
सार

हे भगवान!: कभी न आए ऐसा दिन, नौ चिताएं जलती देख रो पड़ा पूरा गांव, घरों के चूल्हे पड़े ठंडे, दर्दनाक था हादसा

विज्ञापन
Saharanpur Accident: Nine dead bodies have cremated in one time in a village, stoves is not in houses
एक साथ जलीं नौ चिताएं। - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद के गांव बालेली पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। बृहस्पतिवार को गांव में नौ चिताएं जलीं तो हर ग्रामीण की आंखों से आंसू निकल आए। वहीं, मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा रहा। साथ ही ग्रामीणों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। 



उधर, जनपद के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। इस घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Saharanpur Accident: Nine dead bodies have cremated in one time in a village, stoves is not in houses
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

थाना गागलहेड़ी के गांव बालाहेड़ी उर्फ बालेली में सन्नाटा पसरा है, लेकिन मृतकों के परिजनों की चीख इस सन्नाटे को चीर रही थी। गांव में मातम पसरा है। नौ ग्रामीणों की मौत से हर घर में गम का माहौल बना है। 

Saharanpur Accident: Nine dead bodies have cremated in one time in a village, stoves is not in houses
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि मंगलेश (55), आदिति (तीन), टीना (13), सुलोचना (58) की मौके पर मौत हो गई थी, जिनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार दोपहर हुआ। पांच शव बृहस्पतिवार को सुबह मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur Accident: Nine dead bodies have cremated in one time in a village, stoves is not in houses
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पोस्टमार्टम के बाद किरण (30), एकता (14), अक्षय (20), नीतीश कुमार (आठ), कामनी (12) का अंतिम संस्कार देर शाम हुआ है। गांव के हर घर में चूल्हे ठंडे पड़े हैं और मृतकों के घर ग्रामीणों की भीड़ लगी है।

विज्ञापन
Saharanpur Accident: Nine dead bodies have cremated in one time in a village, stoves is not in houses
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

धर्मवीर का परिवार तो उजड़ ही गया
हादसे में बालेली निवासी धर्मवीर का परिवार तो उजड़ ही गया है। उसकी पत्नी किरण की मौत हो गई है, जबकि पुत्री एकता की भी जान गई है। वहीं, पुत्र सौरभ अभी लापता है, जिसको एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें तलाश कर रही हैं। धर्मवीर का रो-रोककर बुराहाल है। ग्रामीण धर्मवीर को सांत्वना दे रहे हैं, लेकिन उसके आंसू रुक नहीं रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed