फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Unknown vehicle broke electric poles and lines

अज्ञात वाहन ने तोड़े बिजली के खंभे और लाइन

Fri, 14 Aug 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle broke electric poles and lines
सरसावा में वाहन की टक्कर से टूटे खंभे और बिजली लाइनों को ठीक करते कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात वाहन ने बृहस्पतिवार की देर रात सड़क किनारे खड़े बिजली के तीन खंबे तोड़ डाले। इसके कारण रात्रि करीब 12 बजे लाइट चली गई। रात्रि होने का कारण नागरिकों ने समझा कि बरसात का मौसम होने के चलते हो सकता है। विद्युत आपूर्ति बंद की गई हो, लेकिन जब लोग सुबह को सड़क पर आएं तो जमीन पर गिरे तारों तथा टूटे खंभों को देख असलियत पता चली।
विज्ञापन

इस संबंध में सरसावा बिजली घर के अवर अभियंता विजयपाल सिंह ने बताया कि रात्रि में 12 बजे के करीब कोई अज्ञात वाहन टक्कर मारकर बिजली के तीन खंभे तोड़ गया। जिस वक्त ये मामला हुआ उस वक्त बिजली आ रही थी। लाइन ब्रेकिंग की सूचना तत्काल बिजलीघर को मिली। इसके बाद रात्रि में ही बिजली कर्मियों को भेजकर क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को अलग कराया गया। विद्युत खंभे टूटने के कारण सरसावा के अंबाला रोड, अभिषेक नगर, नरेश विहार, राम नगर, अशोक विहार आदि कई स्थानों की बिजली बंद हो गई। 15 घंटे बाद भी विद्युत आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई थी हालांकि इस दौरान बिजली कर्मी खंभों को जमीन में गाड़ने के बाद तारों को कसते हुए नजर आए। अवर अभियंता विजय पाल सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सरसावा थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। जल्द ही आपूर्ति भी बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed