फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   University Steering Coordination Committee wrote a letter to the Chief Minister

विवि संचालन समन्वय समिति ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी

Sat, 04 Jul 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
University Steering Coordination Committee wrote a letter to the Chief Minister
सहारनपुर। जिले में बनने वाली स्टेट यूनिवर्सिटी की कोआर्डिनेशन कमेटी ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है। इसमें कुलपति की नियुक्ति और सत्र की शुरूआत के लिए सबसे पहले वृहद कंप्यूटर सेंटर और अन्य व्यवस्थाएं करने की मांग की है।
विज्ञापन

कमेटी के संयोजक एवं महाराज सिंह कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. केके शर्मा की ओर से लिखी गई चिट्ठी में यूनिवर्सिटी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक उठाए गए कदमों की सराहना की गई है। पत्र में लिखा गया है कि यूनिवर्सिटी से करीब 300 कॉलेज संबद्ध होंगे, जिनसे जुड़े लाखों विद्यार्थियों के एडमिशन और उसके बाद परीक्षा को कराने के लिए एक पूरी मशीनरी की आवश्यकता होगी, जिसके लिए वृहद कंप्यूटर सेंटर जरूरी है, जिसमें विद्यार्थियों का तमाम डाटा रहेगा। कुलपति और अन्य अधिकारियों की नियुक्ति भी समय से करने की मांग भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से की गई है। डॉ. शर्मा का कहना है कि कुलपति और अधिकारियों के बिना सत्र की शुरूआत भी करना मुश्किल रहेगा।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के लिए प्रदेश सरकार कोरोना काल में भी कदम उठा रही है, जो सराहनीय बात है। इसी सत्र से पढ़ाई चालू करने के लिए शासन को सबसे पहले प्रशासनिक भवन और वृहद कंप्यूटर सेंटर की स्थापना करनी होगी, साथ ही कुलपति और अन्य अधिकारियों की नियुक्ति भी बेहद जरूरी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। - डॉ. केके शर्मा, संयोजक, कोर्डिनेशन कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed