फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Undergraduate and postgraduate answer scripts will be evaluated on-screen.

Saharanpur News: ऑनस्क्रीन जांची जाएंगी स्नातक और स्नातकोत्तर की कॉपियां

Sat, 02 May 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 02 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Undergraduate and postgraduate answer scripts will be evaluated on-screen.
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय स्नातक और स्नातकोत्तर की कॉपियों का मूल्यांकन ऑनस्क्रीन कराएगा। इस नए प्रयोग को लेकर विश्वविद्यालय के स्तर से तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित हैं। तीनों जनपदों में दो लाख से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। इनकी सेमेस्टर और वार्षिक की परीक्षाएं होती हैं। इस प्रकार प्रत्येक वर्ष विभिन्न पाठ्यक्रमों की लाखों कॉपियां जांची जाती हैं। अभी तक कॉपियां भौतिक रूप से जांची जाती रही हैं। परीक्षकों को एक मूल्यांकन केंद्र पर बुलाया जाता है, जहां समय निर्धारित की कॉपियां जांची जाती हैं, लेकिन विश्वविद्यालय व्यवस्था को बदलने जा रहा है। जल्द ही कॉपियां ऑनस्क्रीन जांची जाया करेंगी। हालांकि यह कार्य मुश्किल है। इसलिए इसे फिलहाल ट्रायल के तौर पर लिया जा रहा है। इसके लिए कॉपियों को स्केन किया जाया करेगा। उसके बाद परीक्षक कहीं से भी यानी घर बैठकर भी अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर कॉपी जांच सकेंगे।
विज्ञापन

------
अभी तक कॉपियां सामान्य तौर पर जांची जाती रही हैं। इस बार हम प्रयास कर रहे हैं कि कॉपियां ऑनस्क्रीन जांची जाएं। यह हमारे लिए नया प्रयोग है, लेकिन यह सफल रहा तो इससे समय बचेगा और मूल्यांकन जल्दी हुआ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक, एमएसयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed