{"_id":"6845c6653153097d940a1f83","slug":"uncontrolled-vehicles-are-destroying-lives-on-the-roads-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-151423-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सड़कों पर जिंदगियों को रौंद रहे हैं बेकाबू वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सड़कों पर जिंदगियों को रौंद रहे हैं बेकाबू वाहन
Sun, 08 Jun 2025 10:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 08 Jun 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
बेहट में हादसे के बाद रोती बिलखती मृतक बहनों की मां और अन्य भाई-बहन। संवाद
बेहट। क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। गंदेवड़ तिराहे पर कंटेनर ने दो बहनों को कुचलने का पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी कई बार वाहनों की वजह से हादसे होते आए हैं। ओवरलोड वाहन जिंदगियों को रौंद कर सड़कों को खून से लाल कर रहे हैं।
इसी साल सड़क हादसों में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इसमें किसी का सुहाग उजड़ा तो कोई निसंतान हो गया।
n छह फरवरी को शाकंभरी देवी रोड पर मिरगपुर निवासी योगेश की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
n 21 फरवरी को अनवरपुर बरौली के पास सड़क पार कर रहे थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव दूधगढ़ निवासी आशिक उर्फ सोनू की कार की टक्कर से मौत
n 24 फरवरी कलसिया-छुटमलपुर रोड पर बुबका गांव के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार गांव टोली निवासी गुलशेर की मौत
n तीन मार्च गंदेवड़-हथनीकुंड बैराज रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार लतीफपुर भूड़ निवासी कार्तिक की मौत।
n तीन अप्रैल को शाकंभरी देवी रोड पर पूर्वी यमुना नहर के पुल के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक पर सवार सुषमा निवासी अब्दुल्लापुर की मौत।
n 26 अप्रैल को गंदेवड़-मलकपुर संपर्क मार्ग पर भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से मलकपुर निवासी बाइक सवार गुरमीत की मौत
n 28 अप्रैल को पिकअप व टैक्टर-ट्राली की टक्कर में ट्रैक्टर पर सवार थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा निवासी इरशाद की मौत।
n 30 अप्रैल को कलसिया-बेहट के बीच हाईवे पर डीसीएम की टक्कर से सहारनपुर के शारदा नगर निवासी सोनू की मौत
n 13 मई को दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर गांव मीरगढ़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से भाई-बहन मुस्तफा व शाईस्ता की मौत
n 22 मई गांव बाबैल बुजुर्ग के पास ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार कलसिया निवासी साकिब की मौत।
n शाकंभरी देवी रोड पर राधा स्वामी सत्संग के पास कार की टक्कर से कस्बे के मोहल्ला मनिहारान निवासी सजिद की मौत
n 23 मई को हाईवे पर गांव मीरगढ़ के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक पर सवार मिर्जापुर क्षेत्र के गांव खेड़ी निवादी रेशमा की मौत