फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uncontrolled car collided with buffalo buggy and tempo, two died

Saharanpur News: अनियंत्रित कार भैंसा बुग्गी और टेंपो से टकराई, दो की मौत

Mon, 19 Dec 2022 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collided with buffalo buggy and tempo, two died
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार और मौके पर जमा भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। गागलहेड़ी-देवबंद हाईवे पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर भैंसा बुग्गी से टकराते हुए सड़क पर खड़े टेंपो से जा टकराई। दुर्घटना में जहां टेंपो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं डेढ़ साल की बच्ची और पांच महिलाओं सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

देहरादून निवासी जसप्रीत सिंह कार से पत्नी हरविंदर कौर और डेढ़ साल की बेटी एकमप्रीत कौर के साथ सुबह करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली से देहरादून जा रहे थे। जैसे ही वह नागल थाना क्षेत्र में खजूरवाला फ्लाईओवर के निकट पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर सर्विस रोड की ओर घूम गई। कार एक भैंसा बुग्गी को टक्कर मारती हुई उसके साथ घिसटते हुए करीब 40 मीटर दूर जाकर एक टेंपो से जा टकराई। जिससे टेंपो पलट गया और उसमें बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने दौड़ कर टेंपो से घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

दुर्घटना में टेंपो सवार शहजाद (40) पुत्र गुलाम साबिर निवासी बाजीदपुर सानी थाना नागल की मौके पर मौत हो गई, जबकि भैंसा बुग्गी सवार गांव खजूरवाला निवासी ओमपाल कश्यप, उनकी पत्नी कुसुम, टेंपो सवार नर्मिला पत्नी मनीराम, उनकी बेटी संजना, मैना पत्नी राजकुमार निवासीगण खजूरवाला, कार सवार हरविंदर कौर, बेटी एकमप्रीत कौर निवासी देहरादून घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान नर्मिला (40) की भी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एक मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहजाद की मौत से परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़
नागल। सड़क हादसे में बाजीदपुर सानी के शहजाद की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। शहजाद तल्हेड़ी बुजुर्ग में एक बैंड में काम करता था। देर रात बैंड बजा कर घर लौट रहा था, लेकिन सवारी न मिलने पर रात उसने नागल में एक ढाबे पर गुजारी। सुबह वह घर जाने के लिए टेंपो में बैठा था। शहजाद अपने पीछे दो बेटियों तथा दो बेटों को छोड़ गया है। 11 साल का बेटा शाहबान कक्षा छह तथा 12 साल का बेटा शावेज कक्षा सात का छात्र है। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था। शहजाद परिवार में अकेला कमाने वाला था।

दुर्घटना के बाद सीएचसी पर लगी भीड़

दुर्घटना के बाद सीएचसी पर लगी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

दुर्घटना में घायल महिला

दुर्घटना में घायल महिला- फोटो : SAHARANPUR

दुर्घटना में घायल महिला

दुर्घटना में घायल महिला- फोटो : SAHARANPUR

दुर्घटना में घायल महिला

दुर्घटना में घायल महिला- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed