{"_id":"57fbea2d4f1c1b695228f11b","slug":"uncle-killed-in-pilkhani","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में आड़े आने पर युवक ने मामी के साथ मिलकर मामा को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग में आड़े आने पर युवक ने मामी के साथ मिलकर मामा को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 11 Oct 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में हत्या के बाद शव की जांच करती फोरेंसिक टीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। मामी के साथ प्रेम प्रसंग में आड़े आ रहे मामा को भांजे ने ही मामी संग मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पड़ोसियों द्वारा आंगन में शव पड़ा होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि हत्या के बाद फरार हो रहे भांजे को ग्रामीणों ने दबोच कर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी और भांजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव पिलखनी निवासी सतेंद्र उर्फ जात्ती (32) यूनिटेक कंपनी में कर्मचारी था। दस साल पूर्व उसकी शादी हसनपुर निवासी रूमा से हुई थी। इस बीच इस दंपति के तीन बच्चे हुए। वर्तमान में बड़ी बेटी आठ साल, छोटी पांच साल और उससे छोटा बेटा दो साल का है। बताया जाता है कि सतेंद्र की बहन की शादी हसनपुर में हुई है। उसके बेटे 22 वर्षीय आनंद का अपने मामा के घर आने जाने के दौरान मामी रुमा के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। धीरे-धीरे यह बात आम हुई तो सतेंद्र ने उसका विरोध करना शुरू किया।
थाने में सतेंद्र के पिता रूपराम द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार रूमा और आनंद के बीच अवैध संबंधों के चलते गांव में हुई बदनामी के कारण ही वे सहारनपुर में अलग रहने लगे थे। रविवार की रात आनंद गांव में आया था और उसने सतेंद्र की हत्या कर लाश आंगन में डाल दी। सुबह सात बजे एक पड़ोसी किसी काम से अपनी छत पर चढ़ा तो उसने सतेंद्र को आंगन में मृत पड़ा देखा जिस पर उसने पड़ोसियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद पूरे गांव में बात फैल गई। किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर बुला ली। स्थिति संदिग्ध देख पुलिस ने मौके से ही रूमा को हिरासत में ले लिया। मृतक के गले पर रस्सी के निशान थे।
एसओ सुशील दूबे के अनुसार सतेंद्र की आठ साल की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पापा को रस्सी से मकान की छत में लटकाया गया था। यह बात पता चलते ही ग्रामीणों ने आनंद की तलाश शुरू की तो वह रजवाहे के पास मिल गया। लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। एसओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रिश्तों की मर्यादा को तार-तार किया
रामपुर मनिहारान। अवैध संबंधों में मामा की हत्या करने की वारदात ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। हत्यारोपी पत्नी और भांजे इतने बेरहम हो गए थे कि सतेंद्र की हत्या के बाद सुबह छह बजे दूधवाले के आने पर उन्होंने दूध लेकर चाय बनाकर पर, जबकि सतेंद्र की लाश आंगन में पड़ी थी। उधर सतेंद्र की हत्या के बाद रूमा के जेल जाने पर तीनों बच्चों की परवरिश का संकट खड़ा हो गया है।