{"_id":"5d17a9ec8ebc3e3cc057b39d","slug":"ulma-aims-at-targeting-rajasthan-government-in-asuqu-khan-massacre","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलू खान हत्याकांड में उलमा ने राजस्थान सरकार पर साधा निशाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलू खान हत्याकांड में उलमा ने राजस्थान सरकार पर साधा निशाना
Sat, 29 Jun 2019 11:42 PM IST
Prag Gupta
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: Prag Gupta
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अलवर में दो वर्ष पूर्व पहलू खान की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस द्वारा पहलू खान और उसके दो बेटों के खिलाफ चार्जशीट लगाने पर देवबंदी उलमा ने नाराजगी का इजहार किया है। उलमा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका विकास सबका साथ और सबका विश्वास का नारा क्या इसी तरह सफल होगा। इसी के साथ उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा।
शनिवार को मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि पुलिस को ऐसा नहीं करना चाहिए था। ऐसे मुसलमानों का कब तक कत्ल होता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हम कैसे विश्वास करें । उन्होंने कहा कि पहलू खान के मामले में तमाम हिंदुस्तान की अवाम और सेक्युलर सोच रखने वाले लोग इंतजार कर रहे थे कि उनको इंसाफ मिलेगा, लेकिन पुलिस द्वारा पहलू खान और उसके दो बेटों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया जाना पुलिस की ज्यादती और नाइंसाफी है।
इससे पुलिस की नीयत का मालूम होता है कि उसकी सोच वर्ग विशेष के लोगों को लेकर कितनी गंदी है। मुफ्ती असद ने यह भी कहा कि हमें उम्मीद थी कि वहां कांग्रेस पार्टी की सरकार आई है जो अच्छा काम करेगी और बेगुनाहों को इंसाफ मिलेगा, लेकिन कांग्रेस उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। उन्होंने राजस्थान सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पहलू खान के परिवार को इंसाफ दिलाए जाने की मांग की है।