{"_id":"64c2bf038e9da76985023217","slug":"tyagi-samaj-protested-and-submitted-memorandum-to-the-city-magistrate-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-6743-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: त्यागी समाज ने प्रदर्शन कर सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: त्यागी समाज ने प्रदर्शन कर सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश सरकार के एक मंत्री द्वारा त्यागी सहित कई अन्य समाजों के बारे में दिए गए कथित बयान के विरोध में त्यागी समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार को सौंपकर कहा कि मंत्री इस बयान को लेकर सार्वजनिक माफी मांगे।
सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि 22 जुलाई को मुजफ्फरनगर में प्रदेश सरकार के एक मंत्री के त्यागी, कश्यप, और सैनी समाज के बारे में एक लज्जापूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस अमर्यादित बयान से त्यागी समाज के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। आरोप लगाया कि ऐसे बयानों से समाज को उत्तेजित कर भाजपा को नुकसान पहुंचाने काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री अपने बयान में बताई गई घटनाओं के संदर्भ में तथ्य पेश करें या सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। इस दौरान जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी, अर्जुन सिंह त्यागी, उमेश त्यागी, अरविन्द त्यागी, नवीन त्यागी, राहुल त्यागी, नरेंद्र कौशिक, महेंद्रपाल त्यागी, दिनेश त्यागी आदि मौजूद रहे।