फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two youths killed, three seriously injured in road accidents

Saharanpur News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर

Sun, 15 Feb 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed, three seriously injured in road accidents
नकुड़/रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। अंबेहटा में शुक्रवार रात इस्लामनगर रोड पर हुई दो बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए आशु कुमार (20) निवासी गांव शंभूगढ़ की मौत हो गई, जबकि अन्य दो का उपचार चल रहा है। उधर दूसरे हादसे में रामपुर मनिहारान क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार चकहरेटी गांव निवासी भूपेश(18) की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पहला हादसा शुक्रवार रात अंबेहटापीर में इस्लामनगर रोड पर हुआ। दो बाइकों की टक्कर में गांव शंभूगढ़ निवासी आशु, रामपुर मनिहारान के गांव उमरी निवासी आर्यन और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां आशु की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि बाकि दो का उपचार चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने तहरीर दी है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में शुक्रवार देर रात थाना जनकपुरी के गांव चकहरेटी निवासी भूपेश अपने साथी अभिजीत के साथ बाइक पर सवार होकर थाना रामपुर मनिहारान के गांव चंदनपुर से गुजर रहा था। इसी दौरान उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने भूपेश को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही युवक के शव को अपने साथ ले गए। पुलिस ने बताया कि यदि तहरीर आती है तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed