{"_id":"613655a18ebc3ec62c74e8da","slug":"two-youths-died-after-being-hit-by-a-tractor-trolley-laden-with-sand-saharanpur-news-mrt5550693103","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर दो युवकों की मौत
विज्ञापन
सरसावा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद खड़ी मृत युवकों की बाइक।
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा/सहारनपुर। अंबाला हाईवे पर रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
घटना सोमवार सुबह पौने दस बजे अंबाला हाईवे पर राधा-स्वामी सत्संग भवन के पास हुई। थाना सरसावा पुलिस के मुताबिक नानौता क्षेत्र गांव हुसैनपुर निवासी राहुल उर्फ भूरा (35) व गांव पांडूखेड़ी निवासी राजेंद्र (34) बाइक से सरसावा की तरफ से लौट रहे थे। तभी, पिलखनी की ओर से आ रही रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो गई और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। राहुल व राजेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया। पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से राहुल व राजेंद्र को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ नकुड़ अरविंद पुंडीर ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली पुलिस ने कब्जे में लिया है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
हेलमेट लगाए होते तो बच सकती जान
राहुल और राजेंद्र ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। बाइक में ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा टक्कर मारने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और सिर में चोट लगने की वजह से मौत हो गई। दोनों युवकों ने हेलमेट लगाया होता तो उनकी जान बच सकती थी।